high court news

नारी निकेतन को फंड नहीं देने पर हाईकोर्ट ने रांची उपायुक्त से मांगा जवाब

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 28 May, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
high court of jharkhand
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के उपायुक्त को जवाब दाखिल कर यह बताने को कहा है कि कांके स्थित नारी निकेतन स्नेहाश्रय को फंड देने का प्रस्ताव अभी तक सरकार को क्यों नहीं भेजा गया है। एक सप्ताह में उपायुक्त को शपथपत्र दाखिल कर यह जानकारी हाईकोर्ट ने देने को कहा है। एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन और जस्टिस एसएन प्रसाद की अदालत ने यह निर्देश दिया।

इस मामले की सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से बताया गया कि स्नेहाश्रय के लिए वित्तीय वर्ष 2020- 21 मे कोई प्रस्ताव ही नहीं भेजा गया है। इस कारण उसे फंड नहीं दिया गया है। प्रस्ताव मिलने के बाद फंड जारी कर दिया जाएगा। इसको लेकर झारखंड हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल की गई है।

See also  देवघर में जमीन विवाद पर सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम के मामले में सुप्रीम करेगी सुनवाई

इसे भी पढ़ेंः कोरोना संक्रमित शवों का प्रशासन कर रहा अंतिम संस्कार, हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर परिजनों ने मांगी अनुमति

याचिका में कहा गया है कि नारी निकेतन को तीन माह से फंड नहीं दिया जा रहा है। नारी निकेतन में कोरोना की कुछ मरीज भी हैं। लेकिन इनके लिए संसाधन उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। ऑक्सीमटर और अन्य मेडिकल उपकरण भी नहीं है। इस कारण काफी परेशानी हो रही है। अभी तक समाज के लोगों से दान और सहयोग लेकर किसी तरह इसका संचालन किया जा रहा है।

लेकिन यदि सरकार की ओर से कोई मदद नहीं मिली तो नारी निकेतन को चलाने में काफी मुश्किल होगी। सुनवाई के बाद अदालत ने रांची उपायुक्त को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले में अगली सुनवाई एक सप्ताह बाद होगी।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment