high court news

हाईकोर्ट ने कहा फूल सिंह को बनाए JAC का उपाध्क्ष, सरकार का आदेश निरस्त

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 04 Aug, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Jharkhand High Court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: जैक (JAC) के तत्कालीन उपाध्यक्ष फूल सिंह को झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) से राहत मिली है। हाईकोर्ट के जस्टिस डॉ एसएन पाठक की अदालत ने जैक के तत्कालीन उपाध्यक्ष फूल सिंह को हटाने के सरकार के आदेश को निरस्त कर दिया है।

इस मामले में दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने 23 जून को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। बुधवार को अदालत ने इस मामले में अपना फैसला सुनाया है। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि फूल सिंह को जैक का उपाध्यक्ष बनाया जाए और सभी तरह की सुविधा दी जाए।

इसके बाद अदालत ने उन्हें जैक उपाध्यक्ष से हटाने के सरकार के आदेश को निरस्त कर दिया। पिछली सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर से वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार और कुमारी सुगंधा ने अदालत को बताया कि राज्य सरकार ने जैक के तत्कालीन उपाध्यक्ष फूल सिंह को सितंबर 2020 में बिना किसी पूर्व सूचना के ही उनको पद से हटा दिया।

See also  Jharkhand News/NIA Court: लांजी IED ब्लास्ट केस में एनआईए कोर्ट ने मंगल मुंडा को जमानत देने किया इनकार, याचिका खारिज

इसे भी पढ़ेंः वकील की जमीन पर जबरन कब्जा करने के मामले में हाईकोर्ट ने कहा- मूकदर्शक नहीं बने रह सकती कोर्ट

हटाने से पूर्व उन्हे न तो नोटिस दिया गया और न ही उनका पक्ष नहीं सुना गया, जो नैसर्गिक न्याय के खिलाफ है। इस मामले में उनका पक्ष सुना जाना चाहिए था। इसलिए राज्य सरकार के उक्त आदेश को खारिज कर देना चाहिए।

राज्य सरकार की ओर से इसका विरोध करते हुए कहा गया कि राज्य सरकार की ओर से फूल सिंह को उपाध्यक्ष पद से हटाया जाना बिल्कुल सही है और यह राज्य सरकार को ऐसा करने का अधिकार भी है। लेकिन अदालत ने सरकार की दलीलों को दरकिनार करते हुए प्रार्थी को राहत प्रदान की है।

See also  Jharkhand News: मानवता शर्मसार: माता-पिता ने 10 वर्षीय बच्ची को रिनपास के बाहर छोड़ा, डालसा की तत्परता से मिली सुरक्षा और इलाज
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment