high court news

Jharkhand Teacher Recruitment: 2016 में TET पास अभ्यर्थियों की नियुक्ति पर निर्णय ले झारखंड सरकारः हाई कोर्ट

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 18 Jul, 2023
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची: झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस डॉ. एसएन पाठक की अदालत ने वर्ष 2016 में हुए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) में सफल अभ्यर्थियों के नियुक्ति के संबंध में झारखंड सरकार को निर्णय लेने का आदेश दिया है।

अदालत ने अपने आदेश में कहा कि सरकार इस संबंध में छह सप्ताह निर्णय ले। इस संबंध में परिमल कुमार सहित अन्य की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी।

सुनवाई के दौरान प्रार्थियों की ओर से अधिवक्ता अमृतांश वत्स ने अदालत को बताया कि संविधान के 86वें संशोधन करते हुए अनुच्छेद 21 (ए) को समाहित किया गया। जिसके तहत पूरे देश में मुफ्त शिक्षा अनिवार्य की गई।

See also  कैडर आवंटनः हाईकोर्ट ने कहा- कैडर ट्रासंफर होने पर वरीयता होगी प्रभावित, इस नियम को राज्य में करें लागू

इस संशोधन में छह वर्ष 14 वर्ष के बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने की अनिवार्यता बनाई गई और आरटीई कानून लाया गया। राज्य सरकार ने इस कानून के तहत वर्ष 2012 में सहायक शिक्षक नियुक्ति नियमावली बनाया।

सरकार की नियमावली के अध्याय दो में कहा गया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) जैक या फिर सरकार की ओर से प्रधिकृत कोई भी सक्षम प्राधिकार की ओर लिया जाएगा। सफल अभ्यर्थियों की जिलावार सूची बनाई जाएगी।

जैक ने ली थी टेट परीक्षा

वर्ष 2013 में जैक की ओर से टेट की परीक्षा ली गई और राज्य में शिक्षकों की नियुक्ति की गई। इसके बाद जैक की ओर से वर्ष 2016 फिर से टेट की परीक्षा ली गई, लेकिन मेरिट सूची नहीं जारी की गई।

See also  मौत से जंग लड़ रहे कोरोना मरीज की पत्नी मां बनने के लिए कोर्ट से लगाई गुहार, स्पर्म सुरक्षित रखने का आदेश

इसकी वजह से शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो पा रही है। हालांकि सरकार ने वर्ष 2013 में लिए गए टेट परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति ही वर्ष 2016 तक करती रही।

इस पर अदालत ने वर्ष 2016 में टेट सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति को लेकर छह सप्ताह में सरकार को निर्णय लेने का आदेश दिया है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment