high court news

झारखंड हाई कोर्ट ने कहा, आदेश का पालन करें नहीं तो उर्जा सचिव होंगे हाजिर

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 15 Jul, 2023
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: झारखंड हाई कोर्ट (Jharkhand High Court) के जस्टिस डा. एसएन पाठक की अदालत में बिजली विभाग में स्विच बोर्ड ऑपरेटर के पद पर नियुक्ति की मांग को लेकर दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताई।

अदालत ने पूछा कि आदेश के बावजूद अब तक नियुक्ति क्यों नहीं की गई। इस पर सरकार की ओर से कोई सकारात्मक जवाब नहीं दिया जा सका। अदालत ने चेतावनी देते हुए कहा कि दो सप्ताह में आदेश का अनुपालन करें अन्यथा अगली सुनवाई के दौरान उर्जा सचिव व्यक्तिगत रूप से हाजिर होंगे।

See also  आवास मामला: विधायक नवीन जायसवाल के आवास खाली करने पर 25 नवंबर को सुनवाई

उर्जा सचिव पेश होकर दें जवाब

अदालत ने मामले में अगली सुनवाई के लिए चार अगस्त की तिथि निर्धारित की गई है। उर्जा सचिव को कोर्ट में पेश होकर बताना है कि किस परिस्थिति में हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन नहीं किया गया। क्यों नहीं उनके खिलाफ अवमानना की कार्रवाई शुरू की जाए।

बता दें कि पूर्व में बिजली विभाग में याचिकाकर्ता की नियुक्ति की गई थी। लेकिन बाद में उसे यह कहते हुए हटा दिया गया था कि वह आईटीआई नहीं किए हैं। वह डिप्लोमा किए हुए हैं। विभाग के इस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी।

See also  हाईकोर्ट ने कहा- 337 पुराने एंबुलेंस टेंडर प्राप्त करने वाली कंपनी को सौंपे

मामले की सुनवाई के उपरांत अदालत ने राज्य सरकार को प्रार्थी सुजीत तिवारी को नियुक्त करने का आदेश दिया था। आदेश के अनुपालन नहीं होने के बाद अवमानना बाद याचिका दायर की गई है। जिस पर नाराजगी जताते हुए कोर्ट ने उर्जा सचिव को पेश होने के कहा है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment