high court news

Ranchi/H Court News: 522.91 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले में आरोपी अमित गुप्ता की जमानत याचिका खारिज

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 22 Nov, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Image 2025 11 04 at 6.32.36 PM
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: । झारखंड हाईकोर्ट ने 522.91 करोड़ रुपये से अधिक के जीएसटी घोटाले में गिरफ्तार आरोपी अमित गुप्ता की जमानत याचिका खारिज कर दी है। ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की जांच में अमित गुप्ता पर आरोप है कि वह 135 शेल कंपनियों के जरिये फर्जी इनवॉइस, अवैध इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) और फर्जी ई-वे बिल तैयार कर सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचाने वाले संगठित सिंडिकेट का प्रमुख समन्वयक था।

अमित गुप्ता ने अपनी दलील में कहा था कि उसकी गिरफ्तारी अवैध है और उसे लिखित रूप से गिरफ्तारी के आधार नहीं दिए गए। हालांकि, ईडी की ओर से बताया गया कि गिरफ्तारी ज्ञापन और ग्राउंड्स ऑफ अरेस्ट पर स्वयं आरोपी के हस्ताक्षर मौजूद हैं, जिससे स्पष्ट है कि गिरफ्तारी विधिक प्रक्रिया के पूर्ण पालन के बाद की गई।

See also  CC News: उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में 154 अभ्यर्थियों को जमानत

जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने कहा कि प्रार्थी यह साबित करने में असफल रहा कि उसे अपराध से जोड़ने के लिए पर्याप्त आधार नहीं है। कोर्ट ने माना कि आरोपी पर लगे आरोप अत्यंत गंभीर प्रकृति के हैं, जो देश की आर्थिक एवं वित्तीय प्रणाली की नींव को कमजोर करते हैं। अदालत ने सभी तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों पर विचार करते हुए जमानत याचिका को खारिज कर दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment