Jharkhand

झारखंड हाईकोर्ट ने पलामू के तीन शिक्षकों की नियुक्ति को किया रद

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 22 Feb, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
high court of jharkhand
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत ने पलामू के तीन शिक्षक श्यामनंदन, पवन कुमार गुप्ता और सुसलेश कुमार की की नियुक्ति को रद कर दिया। शिक्षक विजय कुमार गुप्ता के मामले दिव्यांग प्रमाण पत्र की जांच का आदेश सरकार को दिया है।

अदालत ने प्रार्थी संतोष कुमार को जिला स्थापना कमेटी के यहां आवेदन देने को कहा है। वहीं, कमेटी को 12 सप्ताह में उनके आवेदन पर विचार करने का निर्देश दिया कि क्या प्रार्थी शिक्षक पद पर नियुक्त हो सकता है या नहीं। इस संबंध में संतोष कुमार ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी।

See also  Ranchi/H Court: हाईकोर्ट ने दो रूफ टॉप रेस्टोरेंट को बंद करने और उसे ध्वस्त करने के रांची नगर निगम के आदेश किया रद्द, मिली बड़ी राहत

इसे भी पढ़ेंः महाधिवक्ता के मंतव्य पर राज्य के 11 गैर अनुसूचित जिलों में शिक्षकों की नियुक्ति पर रोक, कार्मिक विभाग ने भेजा पत्र

सुनवाई के दौरान अधिवक्ता ऋषि पल्लव ने अदालत को बताया कि पलामू में प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाल गया था। इसमें पिछड़ा वर्ग के लिए 13 पद आरक्षित थे। श्याम नंदन मेहता, पवन कुमार गुप्ता, विजय कुमार गुप्ता और सुसलेश कुमार की नियुक्ति नियम विरुद्ध की गई है।

इस कारण तीनों से ज्यादा अंक लाने के बाद भी प्रार्थी की नियुक्ति नहीं हो पाई। अदालत को बताया गया कि श्याम नंदन मेहता ने टेट परिणाम में छेड़छाड़ की है। पवन कुमार गुप्ता व सुसलेश कुमार बीसी-वन श्रेणी के होने के बाद भी बीसी-टू श्रेणी में आवेदन दिया और उनकी नियुक्ति हो गई।

See also  Ranchi/H Court: बीआईटी मेसरा पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र मौत के मामले में हाईकोर्ट ने सभी विवि और कॉलेजों में छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने जारी किया दिशा निर्देश

इसके बाद अदालत ने तीनों की नियुक्ति को गलत मानते हुए उनकी नियुक्त रद कर दी। वहीं, विजय कुमार गुप्ता के दिव्यांग प्रमाण पत्र की जांच का आदेश सरकार को दिया है। अदालत ने पलामू के जिला स्थापना कमेटी को निर्देश दिया कि वे प्रार्थी के इस दावे पर उचित निर्णय लें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment