high court news

CCL: जवाब के लिए बार-बार मांगा समय पर दिया नहीं, हाई कोर्ट ने सीसीएल पर एक लाख का लगाया हर्जाना

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 17 Aug, 2023
2 min read 1.2k views
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस राजेश कुमार की अदालत ने बार-बार समय दिए जाने के बाद भी जवाब दाखिल नहीं करने पर सीसीएल (CCL) पर एक लाख रुपये का हर्जाना लगाया है।

अदालत ने मामले में अगली सुनवाई 23 अगस्त को निर्धारित की है। यह मामला सीसीएल में छाई के उठाव से संबंधित है।

सुनवाई के दौरान सीसीएल की ओर से कई बार जवाब देने के लिए समय की मांग की गई लेकिन उनकी ओर से जवाब दाखिल नहीं किया गया।

इसे भी पढ़ेंः US News: रिवेंज पॉर्न केस में अदालत का फैसला, पीड़ित महिला को मिलेंगे 99 अरब रुपये, क्या है पूरा मामला

इससे नाराज होकर अदालत ने एक लाख रुपये का हर्जाना जमा करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में भारत कोल प्रोडक्ट्स की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है।

See also  झारखंड हाई कोर्ट ने कहा, आदेश का पालन करें नहीं तो उर्जा सचिव होंगे हाजिर

सेंट्रल कोल फिल्ड्स लिमिटेड की कोलियरी से छाई उठाने का काम

सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता अर्चना सिंह ने अदालत को बताया कि सीसीएल के बेरमो कोलियरी से प्रति माह पांच हजार मैट्रिक टन छाई के उठाव का समझौता कंपनी के साथ किया गया था।

इसे भी पढ़ेंः मोदी सरनेमः राहुल गांधी को हाई कोर्ट से राहत, व्यक्तिगत पेशी से मिली छूट

कंपनी इसके लिए अग्रिम भुगतान करती थी। सेंट्रल कोल फिल्डस लिमिटेड ने किराए पर कोलियरी में जमीन भी उपलब्ध कराई थी। लेकिन वर्ष 2014 में सीसीएल ने एक नियम लाया जिसके तहत अब टेंडर के जरिए छाई के उठाव की बात कही गई और पुराने समझौतों को निरस्त कर दिया गया।

See also  हजारीबाग में 230 ऑक्सीजन सिलेंडर चोरी पर हाईकोर्ट ने कहा- इन्हें कभी माफ नहीं किया जा सकता

लेकिन कंपनी का 51 हजार मिट्रिक टन छाई सेंट्रल कोल फिल्डस लिमिटेड के स्टोरेज में पड़ा हुआ है। उसको उठाने नहीं दिया जा रहा था। सीसीएल में सुनवाई नहीं होने के बाद कंपनी ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है।

इसे भी पढ़ेंः सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ का सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरने की अपील, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- बिल्कुल फर्जी; पोस्ट करने वाले पर होगी कार्रवाई

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment

CTET and TET pass appear in Teacher Appointment exam Judges will have to give details of property ED to probe NTPC’s Rs 3,000 crore compensation scam Rahul Gandhi’s Parliament membership restored Women file false rape cases against their partners: HC