high court news

पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड के आरोपी की याचिका पर एक अक्टूबर को सुनवाई

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 16 Sep, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
high court of jharkhand
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः झारखंड हाईकोर्ट में पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड के आरोपी टीपरू वर्मा उर्फ संतोष सिंह मुंडा की अपील याचिका पर सुनवाई हुई। जस्टिस एचसी मिश्र व जस्टिस राजेश कुमार की अदालत में सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर से कुछ कागजात दाखिल करने के लिए समय देने की गुहार लगाई, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। मामले में अगली सुनवाई एक अक्टूबर को होगी।

गौरतलब है कि 09 जुलाई 2008 को बुंडू के एसएस हाई स्कूल में एक समारोह के दौरान तमाड़ के तत्कालीन विधायक रमेश सिंह मुंडा सहित चार लोगों की हत्या हुई थी। इसके बाद रांची पुलिस कुछ दिनों तक पूरे मामलों की जांच की। एनआइए ने 28 जून 2017 को उक्त मामले को टेकओवर किया था और प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। इस मामले में पूर्व मंत्री राजा पीटर व कुख्यात नक्सली कुंदन पाहन सहित अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है।

See also  Ranch/H Court: रेंज फॉरेस्ट अफसर की नियुक्ति में नई आरक्षण नीति के तहत आरक्षण दिए जानेवाली याचिका को हाईकोर्ट ने किया खारिज

इसे भी पढ़ेंः पूर्व मंत्री इलियास हुैसन को मिली दो माह की पैरोल

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment