high court news

हाई कोर्ट ने हरमू नदी के उद्गम स्थल पर बने भवनों के स्वीकृत नक्शे का रिकॉर्ड मांगा, वकील को धमकी देने के मामले में सुरक्षा नहीं देने पर जताई कड़ी नाराजगी

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 30 Nov, 2023
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

झारखंड हाई कोर्ट ने हरमू नदी के उद्गम स्थल और डीएवी हेहल के पास स्थित सभी मकानों के स्वीकृत नक्शे का रिकॉर्ड मांगा है। जस्टिस एस चंद्रशेखर और जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की अदालत ने गुरुवार को रांची नगर निगम और आरआरडीए को छह दिसंबर को अदालत में सभी रिकॉर्ड पेश करने का निर्देश दिया है।

इसके पूर्व कोर्ट की ओर से नियुक्त अधिवक्ताओं की कमेटी ने हरमू नदी पर अतिक्रमण से संबंधित सीलबंद रिपोर्ट अदालत में पेश की। अदालत ने कमेटी को सभी पक्षों को रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया।

अदालत ने अतिक्रमण की शिकायत करने वाले अधिवक्ता को जान मारने की धमकी पर प्राथमिकी दर्ज करने के एक सप्ताह बाद भी कार्रवाई नहीं हेने पर नाराजगी जाहिर की और सरकार से पूछा कि अधिवक्ता और उनके परिजनों को अभी तक सुरक्षा क्यों नहीं उपलब्ध करायी गयी। कोर्ट ने सरकार को एक घंटा में इसका जवाब देने का निर्देश दिया।

See also  HC News: सहायक आचार्य नियुक्ति में आरक्षण की अनदेखी, विज्ञापन की शर्तों को हाई कोर्ट में दी गई चुनौती

हरमू नदी पर अतिक्रमण की शिकायत करने वाले अधिवक्ता को धमकी

दूसरी पाली में सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से बताया गया कि जल्द ही सुरक्षा उपलब्ध करा दी जाएगी। फिलहाल उनके आवास के आस पास टाइगर मोबाइल जाते रहता है। इस पर अदालत ने नाराजगी जतायी और सरकार को वकील और परिजनों को सुरक्षा उपलब्ध कराने और प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद की गयी कार्रवाई की जानकारी भी शपथपत्र के माध्यम से पेश करने का निर्देश दिया।

मामले की सुनवाई के दौरान एडवोकेट एसोसिएशन की अध्यक्ष ऋतु कुमार ने अधिवक्ता लाल ज्ञान रंजन नाथ शाहदेव पर अज्ञात लोगों द्वारा पिस्टल तान जान मारने की धमकी देने का मामला उठाया था और अधिवक्ता और उनके परिजनों को सुरक्षा देने की मांग की।

क्या है पूरा मामला

रांची नगर निगम में नियमों का उल्लंघन कर नक्शा पास करने के मामले की सुनवाई के दौरान एक हस्तक्षेप याचिका दायर कर अधिवक्ता लाल ज्ञान रंजन नाथ शाहदेव ने हरमू नदीं के उदगम स्थल पर अतिक्रमण का मामला उठाया था। इसमें कहा गया था कि नदी और प्राकृतिक नाले के 15 मीटर के दायरे में किसी प्रकार का निर्माण नहीं किया जा सकता है, लेकिन हरमू नदी के उदगम स्थल के पास ही इसका उल्लंघन किया गया है और निर्माण कार्य किए जा रहे हैं।

See also  Ranchi: शीतकालीन अवकाश के बाद 2 Jan से खुलेगा हाईकोर्ट और सिविल कोर्ट

रांची नगर निगम और आरआरडीए की ओर से नियमों की अनदेखी कर नक्शा पास किया जा रहा है। हरमू नदी उदगम स्थल हेहल के पास नगर निगम ने 14 तल वाले भवन का नक्शा पास किया है। डीएवी हेहल के पास हरमू नदी के किनारे अतिक्रमण कर निर्माण कार्य किया जा रहा है। हेहल में नदी किनारे हो रहे निर्माण कार्य की शिकायत भी नगर निगम से की गयी थी, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी।

हाई कोर्ट ने वकीलों की बनाई थी कमेटी

हरमू नदी के उदगम स्थल से लेकर पूरे नदी के किनारे किए जा रहे अतिक्रमण की जांच के लिए हाई कोर्ट ने वकीलों की एक कमेटी बनायी है। कमेटी में अधिवक्ता सोनल जायसवाल, अमित कुमार और अधिवक्ता लाल ज्ञान रंजन नाथ शाहदेव को शामिल किया गया है। कमेटी ने स्थल का निरीक्षण कर अदालत में सीलबंद रिपोर्ट पेश की।

See also  धनबाद नगर निगम में संविदा पर कार्यरत स्वच्छता पर्यवेक्षक को हटाने पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक
Facebook PageClick Here
WebsiteClick Here
Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment