मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

विश्वविद्यालयों में होने वाली नियुक्ति पर HC ने जेपीएससी से मांगा जवाब

jharkhand high court
---Advertisement---

रांचीः Jharkhand University में वित्त पदाधिकारी, रजिस्ट्रार व सहायक प्रोफेसर के पद पर होने वाली नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।

सुनवाई दौरान प्रार्थी की ओर से अदालत से नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक की मांग की गई। लेकिन अदालत ने नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगाने से इन्कार कर दिया। लेकिन कहा कि उक्त याचिका के अंतिम आदेश से नियुक्ति प्रक्रिया प्रभावित होगी।

अदालत ने इस मामले में जेपीएससी (JPSC) को जवाब दाखिल करने का निर्देश देते हुए सुनवाई दस जनवरी को निर्धारित की गई गै। इसको लेकर अजय कुमार चौधरी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है।

इसे भी पढ़ेंः झारखंड प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन की नियुक्ति मामले में हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर से कहा गया कि राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में जेपीएससी की ओर से नियुक्ति की जा रही है। आयोग की ओर से एक पद के लिए सिर्फ पांच अभ्यर्थियों को बुलाया जा रहा है।

विश्वविद्यालय के नियमा के तहत शार्टलिस्ट होने वाले सभी अभ्यर्थियों को बुलाया जाना चाहिए। जेपीएससी के अधिवक्ता संजय पिपरवाल ने कहा कि ऐसा किया जाना बिल्कुल सही है।

नियुक्ति के नियम के अनुसार एक पद के लिए सिर्फ पांच लोगों को ही बुलाया जा सकता है। इसके बाद अदालत ने जेपीएससी से जवाब मांगा है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

HC News: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एम.एस. सोनक की भावुक विदाई: “न्यायपालिका के प्रति सम्मान अर्जित करना होता है, दिया नहीं जाता”

High court news

HC News: डायन बताकर महिला की हत्या मामले में दोषी की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

High court news

HC News: धनबाद मारपीट व छेड़खानी मामला: तीन आरोपियों की याचिका खारिज, आपराधिक कार्यवाही जारी रखने का हाईकोर्ट का आदेश

High court news

HC News: जेपीएससी एसीएफ और एफआरओ भर्ती रद्द करने के खिलाफ याचिकाओं पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

High court news

HC News: ईडी को मैनेज करने के नाम पर 6 करोड़ के लेन-देन मामला: पुलिस जांच पर रोक बरकरार, अगली सुनवाई 7 दिसंबर को

HC News: जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

Leave a Comment