Jharkhand

JHALSA News: झालसा की अनूठी पहल: 21 जून को वर्चुअल माध्यम से एक साथ योग करेंगे झारखंड के 25 हजार कैदी और बुजुर्ग

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 17 Jun, 2026
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
JHALSA News: झालसा की अनूठी पहल: 21 जून को वर्चुअल माध्यम से एक साथ योग करेंगे झारखंड के 25 हजार कैदी और बुजुर्ग
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

* अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर डालसा की तैयारी शुरू, 18 और 19 जून को व्यवहार न्यायालय में होगा रिहर्सल

* मुख्य अतिथि के रूप में झालसा की सदस्य सचिव कुमारी रंजना अस्थाना और विशिष्ट अतिथि के रूप में न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा रहेंगे मौजूद

Ranchi News: झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति-सह-झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष Justice सुजीत नारायण प्रसाद की पहल पर इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर एक बेहद अनूठा और ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) और ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में झारखंड के सभी जेलों के बंदी, संप्रेषण गृहों (Observation Homes) के बच्चे और वृद्धाश्रमों (Old-Age Homes) के बुजुर्ग वर्चुअल माध्यम से एक साथ योगाभ्यास करेंगे। इस महा-अभियान में करीब 25 हजार लोग एक साथ जुड़कर योग का संदेश देंगे।

See also  Ranchi: जमीन कारोबारी कमल भूषण हत्याकांड में डब्ल्यू कुजूर, उसका बेटा समेत तीन दोषी करार, सजा पर 22 सितंबर को सुनवाई

दो दिनों तक चलेगा रिहर्सल कार्यक्रम

21 जून के मुख्य कार्यक्रम की सफलता को लेकर डालसा (जिला विधिक सेवा प्राधिकार) रांची द्वारा विशेष तैयारियां की जा रही हैं। डालसा सचिव राकेश रोशन ने बताया कि मुख्य आयोजन से पहले 18 और 19 जून को सुबह 7:00 बजे से 8:00 बजे तक सिविल कोर्ट के ’40 कोर्ट्स बिल्डिंग’ स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में तीन दिवसीय सामान्य योग प्रोटोकॉल अभ्यास का रिहर्सल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

अदालत के जज और कर्मचारी भी रहेंगे उपस्थित

इस तीन दिवसीय योगाभ्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झालसा की सदस्य सचिव कुमारी रंजना अस्थाना तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में रांची के न्यायायुक्त (Judicial Commissioner) श्री अनिल कुमार मिश्रा उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा, प्रधान न्यायाधीश (कुटुम्ब न्यायालय), रांची व्यवहार न्यायालय के सभी अपर न्यायायुक्त (ADJs), न्यायिक दण्डाधिकारी (Judicial Magistrates) और कोर्ट के कर्मचारी भी इस सामान्य योग प्रोटोकॉल अभ्यास कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

See also  Compensation: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- दुर्घटना में घायलों के लिए उचित मुआवजा तय करें अदालतें और ट्रिब्यूनल

पंचानन सिंह कराएंगे योगाभ्यास

व्यवहार न्यायालय में आयोजित होने वाले इस पूरे कार्यक्रम में मध्यस्थ एवं प्रशिक्षक श्री पंचानन सिंह के द्वारा सभी न्यायिक पदाधिकारियों और कर्मचारियों को योगाभ्यास कराया जाएगा। 18 और 19 जून को जहां रिहर्सल सुबह 7 से 8 बजे तक होगी, वहीं 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य अवसर पर योगाभ्यास का समय सुबह 7:30 बजे से 8:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। डालसा सचिव के अनुसार, माननीय झालसा के निर्देश पर डालसा रांची द्वारा इस भव्य कार्यक्रम के सफल संचालन की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है।

CourtNews Desk

1,849 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment