high court news

जैप-10ः पुरुषों की तरह महिला सिपाहियों की मिलेगी प्रोन्नति, एडीजी ने हाईकोर्ट से कहा; जल्द जारी होगी वरीयता सूची

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 17 Mar, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Jharkhand High Court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस डॉ एसएन पाठक की अदालत में जैप-10 की महिला सिपाहियों की ओर से प्रोन्नति को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई टल गई।

हालांकि इस दौरान जैप के एडीजी की ओर से अदालत में जवाब दाखिल किया गया। इसमें कहा गया है कि अब जैप-10 के महिला एवं पुरुष सिपाहियों की वरीयता सूची एक साथ बनाए जाने की आदेश दिया जा चुका है।

इसके बाद महिला सिपाहियों को प्रोन्नति देने की प्रक्रिया शुरू की जा सकेगी। इस संबंध में जैप-10 की उर्मिला कच्छप सहित अन्य की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है।

See also  दल-बदल मामलाः हाईकोर्ट से विधानसभा स्पीकर ने मांगा समय, 6 अप्रैल को सुनवाई

इसे भी पढ़ेंः सीएम हेमंत सोरेन के काफिल पर हमले के मुख्य अभियुक्त भैरव सिंह की जमानत याचिका खारिज

उनके अधिवक्ता शुभाशीष रसिक सोरेन कहा कि जैप-10 में पुरुष और महिला जवानों की एक साथ नियुक्ति हुई थी, लेकिन बाद में पुरुषों की अगल से वरीयता सूची बनाई गई और उन्हें प्रोन्नति भी दे दी गई।

लेकिन महिला सिपाही एक ही कैडर में 15 साल से नौकरी कर रही है। इस मामले में पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने विभाग से जवाब मांगा था। कोर्ट के आदेश के आलोक में विभाग की ओर से जवाब दाखिल किया गया है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment