high court news

दल-बदल मामलाः हाईकोर्ट से विधानसभा स्पीकर ने मांगा समय, 6 अप्रैल को सुनवाई

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 09 Mar, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
BJP Leader Babulal Marandi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः झारखंड हाई कोर्ट ने दलबदल मामले में सुनवाई के दौरान विधानसभा स्पीकर की ओर से समय मांगे जाने पर नाराजगी जताई। अदालत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में जल्द सुनवाई को कहा है और हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान समय की मांगा जा रहा है।

हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन व जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत में दलबदल मामले में स्पीकर के नोटिस के खिलाफ दाखिल बाबूलाल मरांडी याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई।

सुनवाई के दौरान विधानसभा स्पीकर की ओर से छह सप्ताह का समय दिए जाने की मांग की। लेकिन अदालत ने तीन सप्ताह का समय देते हुए मामले की सुनवाई छह अप्रैल को निर्धारित की है।

See also  ईडब्ल्यूएस आरक्षण की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने सुनवाई पश्चात की खारिज

इसे भी पढ़ेंः मनी लाउंड्रिंग मामले में आरोपी पूर्व मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी के पीए मनोज कुमार को मिली जमानत

अदालत ने इस मामले में स्पीकर को शपथ पत्र के माध्यम से यह बताने को कहा है कि क्या दसवीं अनुसूची के तहत दलबदल मामले में स्पीकर को स्वतः संज्ञान लेकर नोटिस जारी करने का अधिकार है।

इस दौरान भाजपा की ओर से बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने की मांग वाली याचिका पर भी सुनवाई हुई। अधिवक्ता हर्ष कुमार ने पक्ष रखते हुए कहा कि इस पर स्पीकर को फैसला लेना है, लेकिन वे इस मामले को लटका रहे हैं।

See also  लगान रसीद की वैधता के मामले में राजस्व सचिव को हाई कोर्ट ने किया तलब

गौरतलब है कि झारखंड स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने दसवीं अनुसूची के तहत दलबदल मामले में बाबूलाल मरांडी को नोटिस जारी किया है। इसको बाबूलाल मरांडी ने हाई कोर्ट में चुनौती दी है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment