Civil Court News

सीएम हेमंत सोरेन के काफिल पर हमले के मुख्य अभियुक्त भैरव सिंह की जमानत याचिका खारिज

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 16 Mar, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Cm Hemant Attack Accused bhairva singh
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले पर हमले के मुख्य अभियुक्त भैरव सिंह को रांची सिविल कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। रांची सिविल कोर्ट ने सुनवाई के बाद भैरव सिंह की जमानत याचिका को खारिज कर दिया।

भैरव सिंह ने जमानत के लिए अदातल में जमानत याचिका दाखिल की थी। घटना के बाद बढ़ते पुलिस के दबाव के बाद भैरव सिंह ने अदालत में सरेंडर किया था। उसके बाद से वह जेल में है।

दरअसल, तीन जनवरी को ओरमांझी में युवती के साथ दुष्कर्म के बाद सिर कटी लाश बरामद हुई थी। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने चार जनवरी की शाम करीब साढ़े पांच बजे मुख्यमंत्री के काफिले को रोकने की कोशिश की।

See also  Land Scam: IAS छवि रंजन सहित नौ की न्यायिक हिरासत एक जुलाई तक बढ़ी

इसे भी पढ़ेंः सोन चिरैया पक्षी को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने कहा- भूमिगत तार डालने का दे सकते हैं आदेश

पायलट गाड़ी को रोककर क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। रास्ता क्लीयर कराने की कोशिश कर है ट्रैफिक पुलिस व सुरक्षाबलों के साथ प्रदर्शनकारियों की झड़प हुई थी। हंगामे के बाद मुख्यमंत्री को दूसरे रास्ते से आवास जाना पड़ा था।

इस मामले में प्रदर्शनकारियों के साथ-साथ पुलिस वाले भी घायल हुए थे। घटना के बाद रांची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 73 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने भैरव सिंह को मुख्य अभियुक्त बनाया है।

See also  मारपीट मामले में प्रशासनिक संयुक्त सचिव पवन रंजन खत्री पर रांची जिला बार एसोसिएशन की कार्रवाई, तीन माह के लिए सदस्यता निलंबित
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment