Supreme Court News

सोन चिरैया पक्षी को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने कहा- भूमिगत तार डालने का दे सकते हैं आदेश

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 16 Mar, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
supreme court of india
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने लुप्तप्राय सोन चिरैया पक्षी की करंट लगने से मौत पर गहरी चिंता व्यक्त की है। कोर्ट ने कहा कि वह इस पक्षी को बचाने के लिए राजस्थान और गुजरात में बिजली की लो टेंशन तारों को भूमिगत करने और कुछ स्थानों पर बर्ड डायवर्टर लगाने के आदेश जारी कर सकता है।

मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय से भी इस मामले में उनका रुख जानना चाहा कि क्या हाई टेंशन तारों को भूमिगत करना संभव है और लो टेंशन तारों को लेकर यह किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ेंः डिप्टी कलेक्टर नियुक्ति की नई नियमावली से बाहर हुए शिक्षक, नियमावली के खिलाफ दाखिल याचिका पर अप्रैल में हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

See also  आरक्षण मामलाः सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कोटा का मतलब योग्यता को नकारना नहीं

इस पर अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने पीठ से कहा कि अब तक हाई टेंशन तारों को भूमिगत करना संभव नहीं था लेकिन लो टेंशन तारों को भूमिगत किया जा सकता है। सोन चिरैया को द ग्रेट इंडियन बस्टर्ड, बस्टर्ड और गोडावण भी कहते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment