high court news

डिप्टी कलेक्टर नियुक्ति की नई नियमावली से बाहर हुए शिक्षक, नियमावली के खिलाफ दाखिल याचिका पर अप्रैल में हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 16 Mar, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन व जस्टिस एसएन प्रसाद की अदालत में लिमिटेड डिप्टी कलेक्टर नियुक्ति के लिए बनी नई नियमावली को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई हुई।

दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह में निर्धारित की है। इस संबंध में चंदन कुमार पांडेय ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है।

याचिका में कहा गया है कि वर्ष 2015 में सरकार ने विभागीय (लिमिटेड) डिप्टी कलेक्टर नियुक्ति के लिए नया नियम बनाया है। इस नियुक्ति में शिक्षकों को हटा दिया गया है।

See also  हाई कोर्ट CJ संजय कुमार मिश्रा पहुंचे बाल सुधार गृह, बच्चों से मिलकर जाना उनका हालचाल

इसे भी पढ़ेंः आशियाने का ख्वाब दिखाकर पैसे हड़पने वाले संजीवनी बिल्डकॉन के निदेशक श्याम किशोर गुप्ता को नहीं मिली जमानत

जबकि इससे पहले शिक्षक भी इस नियुक्ति में शामिल होते रहे हैं। ऐसे में सरकार का ऐसा करना गलत है। इसलिए सरकार के नई नियमावली को निरस्त कर देना चाहिए।

इस पर जेपीएससी के अधिवक्ता संजय पिपरवाल व प्रिंस कुमार सिंह ने अदालत को बताया कि इसको लेकर वर्ष 2018 में नियुक्ति प्रक्रिया शुरु की गई है। इसके लिए परीक्षा भी समाप्त हो चुकी है। इस पर अदालत ने इस मामले में सुनवाई के लिए अप्रैल माह में तिथि निर्धारित की है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment