Civil Court News

Hemant Soren से जुड़े जमीन घोटाले में आरोपी इरशाद, तापस और संजीत कुमार कोर्ट में पेश, भेजे गए जेल

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 18 May, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
ranchi civil court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) से बड़गाई अंचल से जुड़े 8.86 एकड़ जमीन घोटाले के मामले में गिरफ्तार हजारीबाग के कोर्ट कर्मी मो इरशाद, कोलकाता के रजिस्ट्रार ऑफ एश्योरेंस के कर्मी तापस घोष और संजीत कुमार को तीन दिन की पुलिस रिमांड अवधि पूरी होने पर शनिवार को पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया।

जहां से तीनों को न्याय हिरासत में लेते हुए 30 मई तक के लिए बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा भेज दिया गया। ईडी ने कोर्ट की इजाजत के बाद तीनों आरोपियों को अपने साथ जेल से ले जाकर तीन दिनों तक गहन पूछताछ की है। ईडी के समन पर तीनों 9 मई को रांची स्थित जोनल कार्यालय पहुंचे थे। ईडी ने तीनों से पूछताछ शुरू की।

See also  JPSC CGL Exam: झारखंड विधानसभा अवर सचिव सहित सात पर चार्जशीट, वाट्सएप चैट ने खोले राज

पूछताछ में अहम जानकारी मिलने के बाद ईडी ने तीनों को संलिप्ता के आधार पर गिरफ्तार किया था। मालूम हो कि ईडी की प्रारंभिक जांच में तीनों ने अपनी संलिप्ता स्वीकार की है। जानकारी के अनुसार हजारीबाग का कोर्ट कर्मचारी मो इरशाद के द्वारा फर्जी डीड की राइटिंग की जाती थी।

इरशाद ने फर्जी डीड राइटिंग के एवज में पूर्व से जेल में बंद अफसर अली और सद्दाम से तकरीबन आठ लाख रुपए लिए थे। वहीं कोलकाता के रजिस्ट्रार ऑफ एश्योरेंस के कर्मी तापस घोष और संजीत कुमार के द्वारा कोलकाता में रिकॉर्ड से पेपर गायब किया जाता था। इसके एवज में मोटी रकम प्राप्त होती थी।

See also  चेक बाउंस मामले में Amisha Patel रांची कोर्ट में होंगी पेश, सुप्रीम कोर्ट से सुलझेगा धोखाधड़ी का मामला
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment