high court news

झारखंड में बिना पर्यावरण स्वीकृति के चल रहे प्रोजेक्ट पर रोक मामले में बहस पूरी, हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 10 Apr, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
high court of jharkhand
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस राजेश शंकर की पीठ में राज्य में बिना पर्यावरण स्वीकृति के चल रहे प्रोजेक्ट पर रोक लगाने के सरकार के आदेश के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई। सभी पक्षों की बहस सुनने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। एनजीटी के आदेश के आलोक में राज्य सरकार ने बिना पर्यावरण स्वीकृति के राज्य में चल रहे सभी प्रोजेक्ट को बंद करने का आदेश दिया है। इसके खिलाफ क्रेडाई ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है।

इसे भी पढ़ेंः ट्रेन में सफर के दौरान युवक पर एसिड अटैक के मामले में हाईकोर्ट ने रेलवे को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

See also  Ranchi News: अफीम तस्करी के अभियुक्त रघुवीर ठाकुर को 12 साल की सश्रम कैद, एक लाख जुर्माना भी

सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर से अदालत को बताया गया कि पिछले दिनों राज्य में सिया कार्यरत नहीं थी। इसके चलते बिना पर्यावरण स्वीकृति के प्रोजेक्ट चल रहे थे। लेकिन अब सिया का गठन हो गया और हाई कोर्ट के नए भवन को पर्यावरण स्वीकृति दी गई है। ऐसे में राज्य के सभी प्रोजेक्ट को भी सिया की ओर से पर्यावरण स्वीकृति दी जा सकती है। सरकार की ओर से अधिवक्ता सचिव कुमार ने कहा कि एनजीटी के आदेश पर ही प्रोजेक्ट पर रोक लगाई गई है। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ही सिया का गठन करता है। इसके बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।

See also  हाईकोर्ट का आदेशः गिरिडीह में महिला व तीन नाबालिग को जलाकर मारने की जांच करेगी सीआइडी
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment