Civil Court News

Ranchi News: अफीम तस्करी के अभियुक्त रघुवीर ठाकुर को 12 साल की सश्रम कैद, एक लाख जुर्माना भी

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 27 Nov, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
image 10
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: सिविल कोर्ट रांची के अपर न्यायायुक्त 5 की अदालत ने 27 नवंबर को प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम की तस्करी के मामले में ट्रायल फेस कर रहा अभियुक्त रघुवीर ठाकुर को अदालत ने 12 साल की कठोर कारावास और एक लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना नहीं देने पर आरोपी को 3 साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। अदालत ने गुरुवार को मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त को दोषी करार कर कठोर कारावास की सजा सुनाई। मामला 3 नवंबर 2023 का है। रातू थाना प्रभारी को गुप्त सूचना मिली थी कि रिंग रोड, तिलता चौक स्थित एक घर में प्रतिबंधित मादक पदार्थ का भंडारण किया जा रहा है। सूचना पर रातू थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापेमारी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही एक संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा, जिसे पीछा कर पकड़ा गया। उसकी पहचान रघुवीर ठाकुर के रूप में हुई। पूछताछ के आधार पर घर की तलाशी ली गई, जहाँ से 7.1 किलो अफीम बरामद की गई। जांच में सामने आया कि इस घर में अफीम का भंडारण कर विभिन्न इलाकों में बिक्री की जाती थी। अदालत ने पूरे मामले में आरोपों को साबित मानते हुए रघुवीर ठाकुर को कठोर सजा सुनाई।

See also  Court News: JSSC-CGL पेपर लीक मामला: परीक्षा माफिया अभय तिवारी की पत्नी और भाई की जमानत याचिका खारिज, रहेगा जेल में
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment