high court news

होटल अलकोर प्रकरणः मालिक राजीव दुग्गल को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 23 Mar, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः जमशेदपुर का चर्चित अलकोर होटल के मालिक राजीव सिंह दुग्गल को झारखंड हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली है। जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत ने राजीव सिंह दुग्गल की याचिका खारिज कर दिया।

अलकोर होटल के मालिक की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दायर कर निचली अदालत के उस आदेश को निरस्त करने की मांग की गई थी, जिसमें निचली अदालत ने इनके खिलाफ संज्ञान लेते हुए समन जारी किया था।

याचिका में कहा गया था कि लॉकडाउन के दौरान उनके होटल में हुई घटना में इनका कोई दोष नहीं है इनके खिलाफ निचली अदालत ने संज्ञान सही नहीं है। इसलिए संज्ञान के साथ पूरे आपराधिक मामलों को निरस्त किया जाए।

See also  पूर्व सीएम मधु कोड़ा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हाई कोर्ट में दाखिल करेंगे जवाब

इसे भी पढ़ेंः आवास बोर्ड के पूर्व एमडी के पत्नी के नाम आवंटित भूखंड को रद्द करने के आदेश को हाईकोर्ट ने माना सही

हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने इसका विरोध करते हुए कहा कि प्रार्थी होटल के मालिक हैं और इनकी बिना जानकारी के होटल में देह व्यापार का धंधा नहीं किया जा सकता है। इसलिए इनकी याचिका को खारिज कर देनी चाहिए।

कहा गया कि इस मामले में निचली अदालत द्वारा लिया गया संज्ञान और जारी किया गया समन बिल्कुल सही है। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद अपना फैसला सुनाते हुए राजीव सिंह दुग्गल की याचिका खारिज कर दी।

See also  हाईकोर्टः साल 2016 का हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति परीक्षा का मेरिट लिस्ट दो सप्ताह में आयोग की वेबसाइट पर
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment