high court news

HighCourt: वकीलों और उनके परिजनों को हेल्थ इंश्योरेंस पर हाईकोर्ट ने सरकार से 28 अक्तूबर तक मांगा जवाब

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 03 Oct, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
HighCourt: वकीलों और उनके परिजनों को हेल्थ इंश्योरेंस पर हाईकोर्ट ने सरकार से 28 अक्तूबर तक मांगा जवाब
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य के सभी वकीलों और उनके परिजनों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिए जाने पर सरकार को 28 अक्तूबर तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। अदालत ने यह बताने को कहा है कि सरकार सभी वकीलों और उनके परिजनों को इसका लाभ देगी या नहीं। चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव और जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने शपथपत्र के माध्यम से इसकी जानकारी देने का निर्देश दिया।


वकीलों को स्वास्थ्य बीमा और अन्य कल्याणकारी योजनाओ का लाभ देने के लिए विदेश कुमार धान ने जनहित याचिका दायर की है। सुनवाई के दौरान झारखंड बार कौंसिल की ओर से अध्यक्ष राजेंद्र कृष्णा ने अदालत को बताया कि राज्य सरकार ने ट्रस्टी कमेटी के 15 हजार अधिवक्ताओं के लिए ही स्वास्थ्य बीमा करने का निर्णय लिया है। जबकि राज्य में 33 हजार हजार वकील हैं। इन सभी को स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिलना चाहिए। इसके अलावा वकीलों के परिवार को भी स्वास्थ्य स्कीम से जोड़ने का आग्रह भी उन्होंने अदालत से किया। कौंसिल अध्यक्ष ने बताया कि सभी अधिवक्ताओं को ट्रस्टी कमेटी से भी जोड़ दिया जाएगा। इस पर खंडपीठ ने राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि इस संबंध में निर्णय लेकर कोर्ट को अवगत कराया जाएगा।

CourtNews Desk

1,840 articles published
See also  SC News: सहायक आचार्य परीक्षा का संशोधित परिणाम रद, SC ने चार सप्ताह में नया रिजल्ट जारी करने को कहा
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment