high court news

Fighting: आईएएस और डीजीएम के बीच मारपीट मामले में 25 नवंबर को सुनवाई

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 30 Oct, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: Fighting झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) की जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की अदालत में एनटीपीसी, हजारीबाग के तत्कालीन डीजीएम राकेश नंदन सहाय और तत्कालीन उपायुक्त सुनील कुमार के बीच मारपीट के मामले में सुनवाई हुई।

सुनवाई के दौरान राकेश नंदन सहाय की ओर से वरीय अधिवक्ता पीपीएन राय और महेश कुमार सिन्हा ने अदालत को बताया कि इस मामले में प्रथम दृष्टया आईएएस सुनील कुमार के खिलाफ मारपीट का मामला बनता है। लेकिन निचली अदालत ने उनके शिकायत वाद को खारिज कर दिया, जो कि गलत है।

इसे भी पढ़ेंः Prisoners: सजा पुनरीक्षण बोर्ड की कार्यवाही और छोड़े गए कैदियों के बारे में ब्योरा दे सरकार

See also  हाईकोर्ट ने कहा नियमों की अनदेखी कर तेज ध्वनि में बजाने वाले डीजे पर करें कार्रवाई

इसलिए हाई कोर्ट निचली अदालत को उपायुक्त के खिलाफ संज्ञान लेने का निर्देश देने का आग्रह किया है। इस दौरान प्रार्थी की ओर से बहस पूरी कर ली। इसके बाद सुनील कुमार की ओर से जवाब देने के लिए कोर्ट से समय देने की मांग की गई। अदालत ने इसे स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई 25 नवंबर को निर्धारित की।

बता दें कि वर्ष 2015 में एनटीपीसी के डीजीएम राकेश नंदन सहाय ने आईएएस सुनील कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया है कि दस फरवरी 2015 को हजारीबाग के तत्कालीन डीसी सुनील कुमार ने अपने आवासीय कार्यालय में उनके साथ मारपीट की थी।

See also  कांके, धुर्वा, गेतलसूद, हिनू नदी समेत अन्य जलस्रोतों का अतिक्रमण हटाएं, HC ने सरकार से मांगी रिपोर्ट

जांच के बाद पुलिस ने उपायुक्त सुनील कुमार को क्लीन चिट दे दी और अदालत में अंतिम रिपोर्ट दाखिल की है। पुलिस ने उपायुक्त के सुरक्षाकर्मी और चपरासी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। याचिका में पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने का आग्रह किया गया है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment