high court news

हाईकोर्ट: लैंड सर्वे का काम वर्षो बाद भी लंबित रहने पर हाईकोर्ट ने जताई कड़ी नाराजगी

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 29 Jul, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

झारखंड में लैंड सर्वे का काम लंबित रहने पर सोमवार को हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जतायी और सरकार से पूछा कि सर्वे पूरा करने में इतना विलंब क्यों हो रहा है। एक्टिंग चीफ जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस एके राय की अदालत ने सरकार को दो सप्ताह में जवाब दाखिल कर यह बताने को कहा है कि सर्वे कब पूरा होगा। किन किन जिलों में सर्वे का काम चल रहा है। सर्वे पूरा होने में और कितना समय लगेगा।


सुनवाई के दौरान प्रार्थी गोकुलचंद की ओर से अदालत को बताया गया कि वर्ष 1980 से झारखंड में लैंड सर्वे का काम चल रहा है। 40 वर्ष से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन राज्य सरकार पूरा नहीं करा सकी है। सर्वे पूरा नहीं होने से जमीन माफिया सक्रिय हैं। वह जमीन के दस्तावेज में हेराफेरी कर जमीन की प्रकृति बदल इसकी खरीद-बिक्री कर रहे है। जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। सिर्फ धनबाद में सर्वे का काम पूरा हुआ है। लैंड सर्वे के लिए समय सीमा तय की जानी चाहिए।

See also  HC News: शिक्षक नियुक्ति विवाद में सरकार से पूरी मेरिट और नियुक्ति रिकॉर्ड तलब
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment