high court news

हजारीबाग के सेंट जेवियर स्कूल से निकाले गए छात्रों के मामले में हाईकोर्ट में चार जनवरी को होगी सुनवाई

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 16 Dec, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
high court of jharkhand
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः झारखंड हाईकोर्ट में सेंट जेवियर स्कूल, हजारीबाग से निकाले गए छात्रों की याचिका पर चार जनवरी को सुनवाई होगी। छात्रों ने एकलपीठ के आदेश को चुनौती दी है।

एकलपीठ ने इन छात्रों के मामले में हस्तक्षेप करने से इन्कार कर दिया था और छात्रों को झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण में अपनी बात रखते हुए याचिका खारिज कर दी थी।

एकलपीठ के आदेश को छात्रो ने खंडपीठ में चुनौती दी है। याचिका में कहा गया है कि शिक्षा के अधिकार कानून के तहत सभी छात्रों को शिक्षा हासिल करने का अधिकार है, लेकिन स्कूल प्रबंधन उन्हें शिक्षा देने के बदले स्कूल से निकाल रहा है।

See also  डॉक्टर नियुक्ति मामलाः सरकार ने कहा- संविदा पर काम करने वाले चिकित्सकों उम्र में नहीं दी जा सकती छूट

इसे भी पढ़ेंः निर्माण कार्य पर रोक लगाने के मामले में हाईकोर्ट ने कांके सीओ पर लगाया दस हजार का जुर्माना

महामारी के दौरान राज्य सरकार ने भी एक आदेश जारी कर कहा है कि किसी भी छात्र को स्कूल से नहीं निकाला जा सकता है और ऑनलाइन क्लास करने से भी नहीं रोका जा सकता। इन बिंदुओं पर एकलपीठ ने विचार नहीं किया है।

छात्रों ओर से पक्ष रखते हुए अधिवक्ता अपराजिता भारद्वाज ने कहा है कि याचिका दाखिल करने वाले कई छात्रों ने वार्षिक परीक्षा पास की है। लेकिन स्कूल प्रबंधन ने यह कहते हुए उन्हें अगली कक्षा में प्रवेश देने से इनकार कर दिया कि इन छात्रों के खिलाफ पहले से कई शिकायतें मिली हैं।

See also  मृत्यू प्रमाण पत्र के मूल दस्तावेज की जगह स्कैन कॉपी देने पर हाईकोर्ट ने आरएमसी को लगाई फटकार

इस आधार पर इन्हें अगली कक्षा में प्रमोट नहीं करने का निर्णय लेते हुए अभिभावकों को स्कूल से छात्रों को हटा लेने का आदेश दिया गया है। स्कूल प्रबंधन के इस आदेश से करीब 100 बच्चे प्रभावित हो रहे हैं। उक्त छात्र दूसरी से सातवीं कक्षा के हैं।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment