मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

HC News: युवा अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की संदिग्ध मौत: झारखंड हाईकोर्ट का सख्त रुख, DSP स्तर के अधिकारी करेंगे मामले की जांच

anushaka chakravarti
---Advertisement---

Ranchi/Hazaribagh News: झारखंड हाईकोर्ट की युवा अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। मृतका के भाई देवजीत चक्रवर्ती द्वारा दायर क्रिमिनल रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस आर. मुखोपाध्याय की अदालत ने निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने हेतु वर्तमान जांच अधिकारी (IO) को तुरंत बदलने का आदेश दिया है। अब इस मामले की जांच डीएसपी (DSP) रैंक के अधिकारी द्वारा की जाएगी। राज्य सरकार की ओर से उपस्थित अधिवक्ता ने अदालत के इस निर्देश का पालन करने पर सहमति व्यक्त की है। मामले की अगली सुनवाई 2 नवंबर को तय की गई है। सुनवाई के दौरान मृतका के परिजनों की ओर से हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के महासचिव नवीन कुमार, अधिवक्ता विकास कुमार और अंशु कुमारी ने प्रभावी ढंग से पक्ष रखा।

हजारीबाग के फ्लैट में मिला था शव

उल्लेखनीय है कि अनुष्का चक्रवर्ती का शव हजारीबाग जिले के बड़ा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगाली कॉलोनी स्थित गुप्ता कॉम्प्लेक्स के एक फ्लैट से बरामद किया गया था। अनुष्का ने लगभग तीन वर्ष पूर्व स्थानीय उद्यमी कुशाग्र रुद्र से प्रेम विवाह किया था और दोनों इसी फ्लैट में रह रहे थे। घटना के बाद से ही मृतका के पिता सुनील कुमार चक्रवर्ती व परिवार के अन्य सदस्यों ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

परिजनों का गंभीर आरोप: हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश

मृतका के परिजनों का कहना है कि अनुष्का को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने आशंका जताई है कि यह आत्महत्या का मामला नहीं, बल्कि एक सुनियोजित हत्या है, जिसे छिपाने के लिए आत्महत्या का रूप देने की साजिश रची गई।

याचिका में उठाए गए मुख्य सवाल:

कोर्ट के इस हस्तक्षेप और डीएसपी स्तर की जांच के आदेश से अब मामले में निष्पक्ष न्याय की उम्मीद जगी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment