high court news

HC News: सब-रजिस्ट्रार हत्याकांड: झारखंड हाईकोर्ट से आरोपी हेमंत पांडेय को मिली सशर्त जमानत

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 02 Oct, 2026
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
High court news
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi News: झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस एके चौधरी की अदालत ने गिरिडीह जिला के सब-रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की हत्या में संलिप्तता के आरोप में जेल में बंद हेमंत पांडेय को सशर्त जमानत की सुविधा प्रदान की है। शर्त रखी गई है कि वे ट्रायल में पूरा सहयोग करेंगे और गवाहों को किसी भी तरह से प्रभावित या परेशान नहीं करेगा। याचिकाकर्ता के वकील अनिल कुमार सिंह महाराणा ने अदालत में पक्ष रखा। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने दलील दी कि जमीन विवाद के संदेह के आधार पर याचिकाकर्ता को इस मामले में फंसाया गया है, जबकि उनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। घटना के समय उसके मौके पर मौजूद होने का भी कोई आरोप नहीं है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने 25,000 रुपये के दो निजी मुचलकों पर उन्हें जमानत दे दी।

See also  HC News: झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: IIT-ISM धनबाद के कर्मचारियों को मिलेगा GPF-सह-पेंशन योजना का लाभ

 

बताया कि वह उक्त आरोप में 6 जुलाई से न्यायिक हिरासत में था। गौरतलब है कि रामगढ़ जिले के मांडू थाना क्षेत्र के रबोध पंचायत स्थित पेसरा कंडी गांव में 30 जून 2026 को जमीन खरीद-फरोख्त से जुड़े पुराने विवाद के कारण हुई इस खूनी झड़प में गंभीर रूप से घायल सब-रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जिसके बाद मांडू थाना में कांड संख्या 151/2026 दर्ज किया गया था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment