high court news

HC News: लंबित भूमि सर्वेक्षण पर हाईकोर्ट नाराज, सरकार से पूछा- कब तक पूरा होगा काम, 16 जुलाई को अगली सुनवाई

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 08 Jun, 2026
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
image 12
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi News: राज्य में लंबे समय से लंबित भूमि सर्वेक्षण (Land सर्वे) कार्य पूरा नहीं होने पर झारखंड हाईकोर्ट ने गहरी नाराजगी जताई है। सोमवार को चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने गोकुल चंद द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए सरकार से पूछा है कि यह सर्वे कब तक पूरा होगा? अदालत ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि राज्य सरकार लगातार समय मांग रही है और हर बार यह कहकर मामला टाल दिया जाता है कि कार्य अंतिम चरण में है। कोर्ट ने सरकार को उसके पूर्व के वादे की याद दिलाई, जिसमें पिछली सुनवाई के दौरान छह महीने के भीतर सर्वे कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया गया था। कोर्ट ने कहा कि तय समय बीतने के बाद भी न तो काम पूरा हुआ और न ही कोई संतोषजनक प्रगति रिपोर्ट पेश की गई। अदालत ने सरकार को विस्तृत जवाब दाखिल करने का निर्देश देते हुए अगली सुनवाई 16 जुलाई निर्धारित की है।

See also  Court News: प्रतिष्ठित स्कूल के पूर्व प्राचार्य M.K Sinha यौन उत्पीड़न मामले में दोषी करार, सजा पर सुनवाई 22 May
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment