मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

HC News: हेमंत सोरेन की याचिका पर ईडी से जवाब तलब, आरोप गठन पर हाईकोर्ट ने नहीं लगाई रोक

High court news
---Advertisement---

Ranchi News: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से दाखिल याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई। अदालत ने मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जवाब मांगा है और केंद्र सरकार को भी प्रतिवादी बनाने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 28 अक्टूबर को होगी। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने निचली अदालत में चल रही आरोप गठन की कार्यवाही पर कोई रोक नहीं लगाई। अदालत ने स्पष्ट किया कि केवल हाईकोर्ट में याचिका लंबित रहने के आधार पर ईडी की विशेष अदालत से कार्यवाही स्थगित करने का आग्रह नहीं किया जाए। इसके बाद रांची स्थित पीएमएलए की विशेष अदालत में हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ने का रास्ता खुला है। उधर पीएमएलए कोर्ट ने हेमंत सोरेन को शाम 4.15 बजे उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।

यह मामला रांची के बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग प्रकरण से संबंधित है। इससे पहले विशेष पीएमएलए अदालत हेमंत सोरेन की डिस्चार्ज याचिका खारिज कर चुकी है। हाईकोर्ट ने भी निचली अदालत की कार्यवाही पर अंतरिम रोक लगाने की मांग वाली अर्जी को खारिज किया था। बुधवार की सुनवाई में ईडी की ओर से एएसजीआई एसवी राजू, वरीय अधिवक्ता अमित कुमार दास और अधिवक्ता सौरभ कुमार ने पक्ष रखा। अब ईडी और केंद्र सरकार का जवाब मिलने के बाद 28 अक्टूबर को मामले में आगे सुनवाई होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: मां-पिता दोनों गार्जियन, तो बच्चे की कस्टडी का दरवाजा किसके लिए खुला? हाई कोर्ट ने दिया जवाब

High court news

HC News: पत्नी ने मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया… हाई कोर्ट ने कहा- आरोप साबित नहीं हुए तो तलाक नहीं

High court news

HC News: झारखंड हाई कोर्ट ने पति की तलाक याचिका खारिज की, कहा- पत्नी का अलग रहना अपने आप में परित्याग नहीं

हाई कोर्ट की महिला अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासाः वकील अनुष्का के गले के ऊपरी हिस्से में पाया गया तिरछा लिगेचर मार्क

MLA-Bhushan-Bara-Case

Congress MLA Bhushan Bara Rape Case: नाबालिग ने रांची सिविल कोर्ट में दर्ज कराया बयान, जांच हुई तेज

jharkhand high court

HC News: पॉलिटेक्निक उत्तर-पुस्तिका रिश्वत मामले में तीन आरोपियों को मिली राहत, फिर से सुनवाई का निर्देश

Leave a Comment