Political News

पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर छह साल बाद जेल से बाहर निकले, समर्थकों के साथ मंदिर में टेका माथा

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 16 Dec, 2023
2 min read 1.2k views
राजा पीटर
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ex Minister Raja Piter: पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड की साजिश के आरोपी पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर छह साल दो महीने बाद होटवार जेल से रिहा हुए।

झारखंड हाई कोर्ट ने राजा पीटर को 13 दिसंबर को सशर्त जमानत की सुविधा प्रदान की थी। आदेश की कॉपी सिविल कोर्ट आने के बाद उनके वकील ने 10-10 हजार रुपये के दो निजी मुचलका भरा।

राजा पीटर

सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अदालत से जेल को रिलीज ऑर्डर भेजा गया। एनआईए ने हत्याकांड को लेकर 9 अक्तूबर 2017 को गिरफ्तार किया था। तब से वह लगातार जेल में ही थे।

See also  IAS Manish Ranjan से ED की टीम ने 9.30 घंटे तक की पूछताछ, मंत्री आलमगीर आलम के सामने बैठाकर भी हुई पूछताछ

राजा पीटर को हाई कोर्ट से मिली जमानत

उनकी जमानत याचिका निचली अदालत से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक ने दो-दो बार खारिज कर चुकी है। लेकिन हाई कोर्ट ने उन्हें कुछ शर्तों के साथ जमानत की सुविधा प्रादन कर दी।

राजा पीटर

मामले की सुनवाई एनआईए कोर्ट में चल रही है। रमेश सिंह मुंडा की हत्या नौ जुलाई 2008 को बुंडू के स्कूल में एक कार्यक्रम के दौरान नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

इस मामले में पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर, नक्सली कुंदन पाहन सहित अन्य को आरोपी बनाया गया है। एनआईए ने 28 जून 2017 को इस केस को टेक ओवर किया है।

See also  हार्स ट्रेडिंग: ADG अनुराग गुप्ता के मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब
राजा पीटर

नक्सली कुंदन पाहन के बयान पर ही राजा पीटर पर शिंकजा कसा गया और उसे गिरफ्तार किया गया था। कुंदन पाहन ने एनआईए को कहा था कि राजा पीटर ने रमेश सिंह मुंडा की हत्या करने की सुपारी दी थी।

Facebook PageClick Here
WebsiteClick Here
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment