मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

JPSC परीक्षा में गड़बड़ी मामले में पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते ने मांगी जमानत, HC में दाखिल की याचिका

L Khiyangate News
---Advertisement---

Ranchi News: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में हुई धांधली और अनियमितता मामले में फंसे आयोग के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते (L. Khyangte) ने जमानत के लिए झारखंड हाई कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है।

इससे पूर्व सीआईडी (CID) की विशेष अदालत द्वारा उनकी जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद उन्होंने हाई कोर्ट में नियमित जमानत याचिका (Bail Petition) दायर की है।  याचिका में पूर्व अध्यक्ष ने खुद को पूरी तरह निर्दोष बताते हुए राहत देने की गुहार लगाई है. सूत्रों की मानें तो प्रार्थी एल खियांग्ते की इस जमानत याचिका पर अगले सप्ताह सुनवाई होने की संभावना है।

CID की विशेष अदालत से झटका लगने के बाद पहुंचे उच्च न्यायालय

JPSC द्वारा आयोजित परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर हुई गड़बड़ी, ओएमआर शीट में हेरफेर और अनियमितताओं की जांच सीआईडी (CID) द्वारा की जा रही है। जांच एजेंसी द्वारा शिकंजा कसे जाने के बाद पूर्व अध्यक्ष ने सीआईडी की विशेष अदालत में अर्जी दाखिल की थी, जिसे अदालत ने गंभीर आरोपों को देखते हुए खारिज कर दिया था। इसके बाद उन्होंने अपने अधिवक्ताओं के माध्यम से उच्च न्यायालय का रुख किया है।

अगले सप्ताह आ सकता है अहम फैसला, अभ्यर्थियों की टिकीं निगाहें

पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते ने अपनी याचिका में दलील दी है कि उन्हें इस मामले में झूठा फंसाया गया है और उनका इस अनियमितता में कोई सीधा हाथ नहीं है। हालांकि, सीआईडी अनुसंधान में आयोग के शीर्ष पदों पर रहते हुए हुए फैसलों और गड़बड़ियों को लेकर सवाल खड़े किए गए हैं। हालांकि, सरकार ने अपने जवाब में कहा था कि जेपीएससी अध्यक्ष एल ख्यांग्ते ने साक्ष्य लैपटॉप को नष्ट करने की कोशिश की थी। उन्होंने अपने जवाब में परीक्षा रद्द करने का कारण बताते हुए कहा था कि इस परीक्षा में हुई धांधली का सेग्रिगेशन संभव नहीं है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: मां-पिता दोनों गार्जियन, तो बच्चे की कस्टडी का दरवाजा किसके लिए खुला? हाई कोर्ट ने दिया जवाब

High court news

HC News: पत्नी ने मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया… हाई कोर्ट ने कहा- आरोप साबित नहीं हुए तो तलाक नहीं

High court news

HC News: झारखंड हाई कोर्ट ने पति की तलाक याचिका खारिज की, कहा- पत्नी का अलग रहना अपने आप में परित्याग नहीं

हाई कोर्ट की महिला अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासाः वकील अनुष्का के गले के ऊपरी हिस्से में पाया गया तिरछा लिगेचर मार्क

MLA-Bhushan-Bara-Case

Congress MLA Bhushan Bara Rape Case: नाबालिग ने रांची सिविल कोर्ट में दर्ज कराया बयान, जांच हुई तेज

jharkhand high court

HC News: पॉलिटेक्निक उत्तर-पुस्तिका रिश्वत मामले में तीन आरोपियों को मिली राहत, फिर से सुनवाई का निर्देश

Leave a Comment