Supreme Court News

Espionage Case: पेगासस पर अगले सप्ताह फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट, तकनीकी विशेषज्ञों की बनेगी कमेटी

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 23 Sep, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Stay on arrest of Abhishek Jha, husband of suspended IAS Pooja Singhal, accused of money laundering
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

New Delhi: Espionage Case पेगासस जासूसी मामले पर गुरुवार को सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अब वह इस मामले पर अगले सप्ताह फैसला सुनाएगा। वहीं सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश एनवी रमन्ना ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट तकनीकी विशेषज्ञों की कमेटी बनाना चाहता है। कुछ विशेषज्ञों ने निजी कारणों से कमिटी में शामिल होने में असमर्थता जताई है। इस कारण आदेश जारी करने में विलंब हो रहा है।

इसे भी पढ़ेंः CORONA INFECTION: हाईकोर्ट ने कहा- त्यौहारों में भीड़ को नियंत्रित करने और मास्क के इस्तेमाल के लिए सख्ती जरूरी

बता दें कि शीर्ष अदालत ने 13 सितंबर को अपना आदेश सुरक्षित रखते हुए कहा था कि वह केवल यह जानना चाहता है कि क्या केंद्र ने नागरिकों पर कथित तौर पर जासूसी करने के लिए अवैध तरीकों से पेगासस स्पाइवेयर का इस्तेमाल किया है या नहीं। वहीं केंद्र ने जासूसी मामले की स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिकाओं पर राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए हलफनामा दायर करने से साफ इनकार कर दिया था।

See also  Delhi NCR Air Pollution: सीजेआई का केंद्र से सवाल- दिल्ली में निर्माण पर रोक के बावजूद क्या सेंट्रल विस्टा पर चल रहा काम?

स्वतंत्र जांच की मांग करने वाली याचिकाएं सरकारी एजेंसियों द्वारा प्रतिष्ठित नागरिकों, राजनेताओं और लेखकों पर इजरायली फर्म एनएसओ के स्पाइवेयर पेगासस का उपयोग करके कथित तौर पर जासूसी की रिपोर्ट से संबंधित हैं।एक अंतरराष्ट्रीय मीडिया संघ ने बताया है कि 300 से अधिक सत्यापित भारतीय मोबाइल फोन नंबर पेगासस स्पाइवेयर का उपयोग करके निगरानी के संभावित लक्ष्यों की सूची में थे।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment