मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Court News: रांची बार मर्डर केस: डीजे संडी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, 10 दोषियों को 9 साल की सजा, 75 हजार जुर्माना

---Advertisement---

Ranchi News: राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित Xtreme Sports Bar & Grill के चर्चित डीजे ऑपरेटर संदीप कुमार प्रमाणिक (डीजे संडी) हत्याकांड में अदालत ने मंगलवार को अंतिम फैसला सुना दिया। अपर न्यायिक आयुक्त (V) शैलेंद्र कुमार की अदालत ने मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह उर्फ विक्की समेत सभी 10 आरोपियों को गैर-इरादतन हत्या (IPC 304 Part II/34) और आर्म्स एक्ट (धारा 27/35) के तहत दोषी करार देते हुए 9-9 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने प्रत्येक दोषी पर 75 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की कुल राशि में से 60 प्रतिशत हिस्सा मृतक डीजे संडी के परिजनों को मुआवजे के तौर पर दिया जाएगा। अदालत ने अपने फैसले में माना कि यह वारदात पूर्व नियोजित साजिश या पुरानी दुश्मनी का परिणाम नहीं थी, बल्कि अचानक उपजे विवाद और आवेश में अंजाम दी गई थी। इसी आधार पर कोर्ट ने IPC की धारा 302 के बजाय धारा 304 Part II के तहत सजा सुनाई। मामले में सुनवाई के दौरान एपीपी मो. खुशनुद्दीन अली ने 13 गवाहों को प्रस्तुत किया था। वहीं बचाव पक्ष की ओर से वकील प्रभात कुमार महतो, विजय कोइरी, अमित कुमार सिन्हा, अवधेश कुमार मंडल, अविनाश कुमार पांडेय और देवेंद्र कुमार ने पक्ष रखा था।

किसको मिली कितनी सजा और किसने काटी कितनी जेल?

अदालत के आदेशानुसार, सभी दोषियों की सजाएं साथ-साथ चलेंगी। आरोपियों की कुल सजा में से उनके द्वारा पहले जेल में बिताई गई अवधि (Set-off) को घटा दिया जाएगा:

  • अभिषेक सिंह उर्फ विक्की (35 वर्ष): घटना के बाद 28 मई 2024 को गिरफ्तार हुआ और तब से लगातार जेल में है। फैसला आने तक वह 2 वर्ष 1 महीना 23 दिन जेल काट चुका है।
  • प्रकाश कुमार (35 वर्ष): 31 मई 2024 को गिरफ्तारी के बाद 1 नवंबर 2024 को जमानत मिली। इसने 5 महीने 1 दिन जेल में बिताए।
  • रॉबिंस कुमार उर्फ सुमित (31 वर्ष) व पंकज कुमार उर्फ सोनू (37 वर्ष): दोनों 2 जून 2024 को गिरफ्तार हुए और 1 नवंबर 2024 को बेल मिली। दोनों 4 महीने 30 दिन जेल काट चुके हैं।
  • मृत्युंजय कुमार उर्फ मिथुन (37 वर्ष): 3 महीने 14 दिन जेल में रहा।
  • दिवाकर उपाध्याय उर्फ देवा (28 वर्ष): 3 महीने 12 दिन जेल में बिता चुका है।
  • अशोक कुमार सिंह (67 वर्ष): 3 महीने 2 दिन सलाखों के पीछे रहा।
  • आलोक देवा उर्फ सेतु (38 वर्ष): 3 महीने 1 दिन जेल काटी।
  • समीरुद्दीन उर्फ छोटू (41 वर्ष): 2 महीने 23 दिन जेल में रहा।
  • प्रतीक उर्फ प्रतीक सिंह (36 वर्ष): 2 महीने 20 दिन जेल में बिता चुका है।

(नोट: मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह को छोड़कर बाकी 9 आरोपी जमानत पर बाहर चल रहे थे, जिन्हें 20 जुलाई को दोषी ठहराए जाने के बाद कोर्ट से ही सीधे हिरासत में ले लिया गया था।)

क्या था पूरा मामला?

घटना 26 मई 2024 की देर रात की है। Xtreme Sports Bar में डांस फ्लोर पर विवाद के बाद बाउंसरों ने अभिषेक सिंह और उसके दोस्तों को बाहर निकाल दिया था। इसके बाद देर रात करीब 1:18 बजे आरोपी राइफल लेकर पहुंचे और लिफ्ट के पास खड़े डीजे ऑपरेटर संदीप प्रमाणिक के सीने में गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: मां-पिता दोनों गार्जियन, तो बच्चे की कस्टडी का दरवाजा किसके लिए खुला? हाई कोर्ट ने दिया जवाब

High court news

HC News: पत्नी ने मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया… हाई कोर्ट ने कहा- आरोप साबित नहीं हुए तो तलाक नहीं

High court news

HC News: झारखंड हाई कोर्ट ने पति की तलाक याचिका खारिज की, कहा- पत्नी का अलग रहना अपने आप में परित्याग नहीं

हाई कोर्ट की महिला अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासाः वकील अनुष्का के गले के ऊपरी हिस्से में पाया गया तिरछा लिगेचर मार्क

MLA-Bhushan-Bara-Case

Congress MLA Bhushan Bara Rape Case: नाबालिग ने रांची सिविल कोर्ट में दर्ज कराया बयान, जांच हुई तेज

jharkhand high court

HC News: पॉलिटेक्निक उत्तर-पुस्तिका रिश्वत मामले में तीन आरोपियों को मिली राहत, फिर से सुनवाई का निर्देश

Leave a Comment