Jharkhand

Summan: Hemant Soren निर्धारित चार तारीखों पर दर्ज नहीं कराई अपनी उपस्थिति, अगली तारीख एक जून

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 18 May, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Hemant Soren
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now


Summan: Hemant Soren पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी द्वारा समन के आदेश का अनुपालन नहीं करने को लेकर अदालत में दाखिल शिकायतवाद पर कोर्ट की ओर से जारी समन पर शनिवार को सीजेएम कोर्ट में उपस्थिति दर्ज नहीं कराई। शनिवार को मामले में हेमंत सोरेन की ओर से उपस्थिति की तारीख निर्धारित थी। अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख एक जून निर्धारित की है।

मामले में कोर्ट के संज्ञान लेने के बाद पहली बार तीन मार्च को उपस्थिति के लिए समन जारी किया गया था। इसके बाद हेमंत सोरेन कोर्ट द्वारा चार निर्धारित तारीखों में उपस्थिति दर्ज नहीं कराई गई है। मामले में स्वयं या अपने वकील के माध्यम से उपस्थिति कोर्ट में दर्ज करानी है। मामले की सुनवाई सीजेएम केके मिश्रा की अदालत में हो रही है।

See also  Sentenced: नाबालिग का यौन शोषण में दोषी देवलाल बेदिया को 10 साल की सजा

यहां बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ वहां के सीजेएम कोर्ट में समन के बावजूद नहीं पहुंचने को लेकर शिकायतवाद दर्ज कराई है। उसी का हवाला देते हुए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ भी रांची की निचली अदालत में शिकायतवाद दर्ज कराई है। ईडी के आठ समन पर हेमंत सोरेन ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए थे। हेमंत सोरेन वर्तमान में जमीन घोटाला मामले में एक फरवरी से जेल में हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment