Supreme Court News

दलबदल मामला: सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड स्पीकर की याचिका खारिज की, कहा हाईकोर्ट वापस जाए

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 12 Jan, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
supreme court of india
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दलबदल मामले में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष की ओर से दाखिल एसएलपी पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस के अध्यक्षता वाली पीठ ने झारखंड हाईकोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप करने से इंकार कर दिया और स्पीकर की याचिका खारिज कर दी। इस दौरान अदालत ने कहा कि आपको जो भी कहना है आप झारखंड हाई कोर्ट में ही कहें।

इधर, झारखंड हाई कोर्ट 13 जनवरी को इस मामले में सुनवाई होनी है। अब सभी लोगों की निगाहें झारखंड हाई कोर्ट पर होंगी। क्योंकि इस मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने पूर्व में विधानसभा स्पीकर के न्यायाधिकरण में होने वाली सुनवाई पर रोक लगा दी है और स्पीकर और राज्य सरकार से जवाब मांगा है।

See also  Niyojan Niti News: नियोजन नीति पर हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इन्कार, हाईस्कूल के शिक्षकों को राहत

सुप्रीम कोर्ट में विधानसभा के स्पीकर की ओर से कहा गया कि दलबदल मामले में स्पीकर को नोटिस जारी करने अधिकार है, लेकिन हाई कोर्ट ने सुनवाई पर रोक लगा दी है। इस पर अदालत ने कहा कि आपको जो कहना है आप हाई कोर्ट में अपना पक्ष रखें। इसके बाद याचिका खारिज कर दी।

गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा स्पीकर रविंद्र नाथ महतो ने दसवीं अनुसूची का उपयोग करते हुए भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी को नोटिस जारी कर पूछा था क्यों न आप के खिलाफ दलबदल की कार्यवाही की जाए। इसके खिलाफ बाबूलाल मरांडी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। उनकी ओर से कहा गया कि स्पीकर को दलबदल मामले में स्वत संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी करने का अधिकार नहीं। जिसके बाद झारखंड हाईकोर्ट ने इस मामले में स्पीकर के न्यायाधिकरण में होने वाली सुनवाई पर रोक लगा दी।

See also  सुप्रीम कोर्ट ने कहा- बेटे की 18 साल नहीं, बल्कि स्नातक पूरा होने तक परवरिश करनी होगी
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment