Civil Court News

Defamation case: अदालत ने कहा- 20 सितंबर को पेश न होने पर कंगना रनौत के खिलाफ जारी किया जाएगा वारंट

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 14 Sep, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
court logo
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Mumbai: Defamation case: मुंबई की एक अदालत ने गीतकार जावेद अख्तर द्वारा दायर आपराधिक मानहानि के मुकदमे में अभिनेत्री कंगना रनौत को व्यक्तिगत पेशी से छूट का अनुरोध मंगलवार को स्वीकार कर लिया और कहा कि अगर वह सुनवाई की अगली तारीख 20 सितंबर को पेश होने में विफल रहती हैं, तो उनके खिलाफ वारंट जारी किया जाएगा।

याचिका पर सुनवाई शुरू होते ही कंगना के वकील ने अभिनेत्री के स्वस्थ नहीं होने का हवाला दिया और उन्हें व्यक्तिगत पेशी से छूट देने का अनुरोध किया। वकील ने अदालत के समक्ष एक चिकित्सा प्रमाण पत्र भी दाखिल किया और कहा कि अपनी फिल्म के प्रचार के लिए यात्रा करने के दौरान उनमें कोविड-19 के लक्षण दिखे हैं।

वहीं, अख्तर के वकील ने कहा कि यह मामले की सुनवाई टालने का महज एक बहाना है। उन्होंने कहा कि इस साल फरवरी में उन्हें समन जारी किए जाने के बाद से रनौत ने किसी न किसी कारण से अदालत के सामने पेश होने से इनकार किया है।

See also  CC News: चार्जशीट में देरी पर सस्पेंडेड IAS विनय चौबे को राहत, ACB कोर्ट से मिली डिफॉल्ट बेल

इसे भी पढ़ेंः JPSC Exam-2021: सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- क्या एक बार अभ्यर्थियों को उम्र में छूट दे सकती है सरकार

प्रतिवेदनों पर गौर करने के बाद मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट आरआर खान ने रनौत को आज के लिए अदालत में पेश होने से छूट दे दी और मामले की आगे की सुनवाई के लिए 20 सितंबर की तारीख तय की। मजिस्ट्रेट ने कहा कि अगर अगली सुनवाई पर भी अभिनेत्री अदालत में पेश नहीं हुई, तो उनके खिलाफ वारंट जारी कर दिया जाएगा।

बंबई हाई कोर्ट ने गुरुवार को अभिनेत्री कंगना रनौत की वह याचिका खारिज कर दी थी, जिसमें गीतकार जावेद अख्तर की शिकायत पर उनके खिलाफ शुरू की गई मानहानि की कार्यवाही को रद करने का आग्रह किया गया था। हाईकोर्ट की न्यायाधीश रेवती मोहिते डेरे ने आदेश में कहा कि कार्यवाही शुरू करने के अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के आदेश में कोई प्रक्रियात्मक अवैधता या अनियमितता नहीं है।

See also  Ranchi: पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में पति कृष सोनी को नहीं मिली जमानत, याचिका खारिज

बता दें कि जावेद अख्तर रनौत के खिलाफ एक टीवी साक्षात्कार में कथित रूप से मानहानिकारक टिप्पणी करने तथा बेबुनियाद आरोप लगाने को लेकर पिछले साल नवंबर में अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष शिकायत दर्ज करायी थी। मजिस्ट्रेट अदालत ने दिसंबर 2020 में जुहू पुलिस को रनौत के खिलाफ अख्तर की शिकायत की जांच करने का निर्देश दिया था।

अदालत ने उनके खिलाफ आपराधिक कार्यवाही शुरू की थी। इस साल फरवरी में अभिनेत्री के खिलाफ समन जारी किया गया था। अख्तर ने अपनी शिकायत में दावा किया कि पिछले साल जून में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत द्वारा कथित आत्महत्या करने के बाद, बॉलीवुड में मौजूद एक ‘कोटरी’ (अंतर-मंडली) का जिक्र करते हुए रनौत ने एक साक्षात्कार के दौरान उनका नाम घसीटा था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment