high court news

Crime News: झारखंड हाईकोर्ट के कर्मी से मांगी 30 लाख की रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 29 Dec, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: Crime News : राजधानी रांची में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। अब हाईकोर्ट के कर्मियों को भी फोन पर धमकी दी जा रही है। खुद को कालिया बताने वाले अज्ञात अपराधी (Criminal) ने झारखंड हाई कोर्ट (Jharkhand High Court) के कर्मी के सरकारी मोबाइल (Official Phone) पर फोन कर 30 लाख रुपये रंगदारी (Extortion) की मांग की है।

रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की भी धमकी दी। सुखदेवनगर थाना (Sukhdevnagar Police Station) क्षेत्र के अपर शिवपुरी इलाके निवासी कोर्ट कर्मी (Court Staff) चंदन कुमार ने धमकी देने वाले अपराधी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज (Complaint Filed) कराई है। सुखदेवनगर थाना प्रभारी ममता कुमारी ने बताया कि 26 दिसंबर को कर्मी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

See also  HC News: झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: कांके में 35 वर्षों से काबिज दलित-आदिवासियों को बड़ी राहत, रांची डीसी का जमीन बंदोबस्ती रद्द करने का आदेश निरस्त

इसे भी पढ़ेंः Mediclaim Policy पर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, कहा-बीमा किया है तो देना होगा क्लेम

पुलिस को दिए बयान में झारखंड हाईकोर्ट कर्मी चंदन कुमार ने कहा कि 23 से 25 दिसंबर के बीच लगातार कॉल आया। कॉल करने वाले खुद को कालिया बताया और 30 लाख रुपये रंगदारी मांगा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। सभी कॉल शाम को सात बजे से नौ बजे के बीच आया है। कॉल करने वालों ने खुद को राडहा का रहने निवासी है।

पहली बार फोन पर जब रंगदारी मांगने की बात कही तो कोर्ट कर्मी को लगा कि कोई मजाक कर रहा है। उन्होंने फटकारते हुए आगे से फोन नहीं करने की चेतावनी दी। इसपर कॉल करने वाला भद्दी-भद्दी गालियां देने लगा। यह भी कहा कि फोन कॉल को हल्के में नहीं लो नहीं तो जान चली जाएगी। पिठोरिया की एक जमीन को लेकर अपराधी धमकी हाईकोर्ट कर्मी को धमकी दे रहा है।

See also  High Court News: 100% महिला आरक्षण पर फैसला सुरक्षित, हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी

पुलिस दी जानकारी में चंदन ने कहा है कि वे पिठाेरिया के राडहा में एक जमीन खरीदने वाले हैं। इसकी जानकारी अज्ञात अपराधी को है। 30 लाख रुपये रंगदारी मांगने के साथ ही अपराधी ने राडहा की उक्त जमीन से दूर रहने को कहा। धमकी दी कि जमीन नहीं खरीदो। शिकायतकर्ता ने उक्त मोबाइल नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराया जिससे धमकी आया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस छानबीन कर रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment