Civil Court News

Ranchi/ शराब घोटाला: आरोपी सिद्धार्थ सिंघानिया की गिरफ्तारी जल्द, एसीबी ने प्राप्त किया गिरफ्तारी वारंट

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 12 Jun, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: राज्य में 38 करोड़ रुपए से अधिक के शराब घोटाले में आरोपी छत्तीसगढ़ के चर्चित कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया की मुश्किलें बढ़ गई है। उसकी गिरफ्तारी एसीबी कभी भी कहीं से कर सकती है। उस पर गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी है। मामले के जांच अधिकारी ने एसीबी कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट प्राप्त कर लिया है। गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद उसकी गिरफ्तारी कभी भी कहीं से एसीबी की टीम कर सकती है। जांच अधिकारी ने पिछले दिनों गिरफ्तारी वारंट का आवेदन देकर इसे जारी करने का अनुरोध किया था। एसीबी पूछताछ के लिए कई समन कर चुकी है। बावजूद वह एसीबी के समक्ष पेश नहीं हुआ। इसी मामले में जेल में बंद आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे के करीबी विनय कुमार सिंह के खिलाफ बुधवार को गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। एसीबी ने दो के खिलाफ वारंट प्राप्त कर ली है। मामले में अब तक विनय कुमार चौबे समेत 5 की गिरफ्तारी हो चुकी है।

See also  HC News: बोकारो की लापता युवती का केस: कंकाल और माता-पिता के डीएनए मिलान की रिपोर्ट कोलकाता से हाई कोर्ट पहुंची

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment