Ranchi News: रांची सिविल कोर्ट के अपर न्यायायुक्त (AJC-III) की अदालत ने कोतवाली थाना कांड संख्या से जुड़े मामले में अहम फैसला सुनाते हुए चार नामजद आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका (ABP No. 9006/2026) को स्वीकार कर लिया है। अदालत ने 30 सितंबर 2026 को मामले का निपटारा करते हुए अग्रिम जमानत मंजूर (Contested – ALLOWED) कर दी है। राहत पाने वालों में चांडी तिवारी (अधिवक्ता – सूरज किशोर प्रसाद), पीयूष कुमार सिंह उर्फ पीयूष, रविंद्र कुमार पासवान उर्फ रविंद्र पासवान और जय शंकर कुमार उर्फ जयराज शामिल हैं।
पूरा मामला और आरोप
यह पूरा मामला जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के बैनर तले अल्बर्ट एक्का चौक के समीप मुख्यमंत्री के पुतला दहन के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच हुई हिंसक झड़प से जुड़ा है। इस घटना को लेकर कोतवाली थाना में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने कई धाराओं के तहत गंभीर आरोप लगाए थे।
किन धाराओं में क्या हैं आरोप?
भारतीय न्याय संहिता (BNS):
धारा 191(2) एवं 191(3): दंगा भड़काने और गैर-कानूनी तरीके से भीड़ जुटाकर हिंसा फैलाने के आरोप।
धारा 190: गैर-कानूनी विधानसभा के साझा इरादे से अपराध को अंजाम देना।
धारा 115(2) एवं 117(2): स्वेच्छा से चोट पहुंचाना तथा खतरनाक हथियारों से गंभीर चोट पहुँचाना।
धारा 109: हत्या का प्रयास या उससे संबंधित गंभीर प्रयास।
धारा 352: शांति भंग करने के इरादे से अपमानित करना या हमला करने हेतु उकसाना।





