मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Court News: देवघर के रहने वाले जस्टिस अपरेश कुमार सिंह बने सुप्रीम कोर्ट के जज, विधि मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

---Advertisement---

Court news: झारखंड के लिए यह एक बेहद गौरवपूर्ण क्षण है। तेलंगाना हाईकोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश (CJ) जस्टिस अपरेश कुमार सिंह को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। इसको लेकर विधि मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर दी है।

कॉलेजियम ने भेजे थे तीन नाम

जस्टिस सिंह पूर्व में झारखंड हाईकोर्ट में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की 28 सितंबर को हुई महत्वपूर्ण बैठक में यह निर्णय लिया गया।

आधिकारिक बयान के अनुसार, कॉलेजियम ने सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश के पद के लिए कुल तीन नामों की सिफारिश की थी। जिस पर केंद्र सरकार ने अपनी सहमति प्रदान की।

इनको बनाया गया सुप्रीम कोर्ट का जज

जस्टिस अपरेश कुमार सिंह (चीफ जस्टिस, तेलंगाना हाईकोर्ट) के साथ-साथ जस्टिस सुनीता अग्रवाल (चीफ जस्टिस, गुजरात हाईकोर्ट) और जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय (चीफ जस्टिस, दिल्ली हाईकोर्ट) के नाम शामिल हैं, जिन्हे सुप्रीम कोर्ट का जज बनाया गया है।

देवघर से गहरा नाता, परिवार भी वकालत में सक्रिय

जस्टिस अपरेश कुमार सिंह मूल रूप से झारखंड के देवघर जिले के करौं प्रखंड स्थित चांदचौरा गांव के रहने वाले हैं। उनका परिवार कानूनी पेशे से गहराई से जुड़ा है।

दो भाई करते वकालत

उनके दो छोटे भाई भी वकालत के पेशे में हैं- तपेश सिंह सुप्रीम कोर्ट में और रूपेश सिंह झारखंड हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं।

शानदार रहा है न्यायिक सफर

जस्टिस सिंह ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीए (ऑनर्स) और एलएलबी की पढ़ाई की है। 1990 में एक वकील के तौर पर एनरोल होने के बाद उन्होंने वर्ष 2000 तक पटना हाईकोर्ट में प्रैक्टिस की।

राज्य गठन के बाद 2001 से उन्होंने झारखंड हाईकोर्ट में वकालत शुरू की। उनकी उत्कृष्ट कानूनी समझ को देखते हुए 24 जनवरी 2012 को उन्हें झारखंड हाईकोर्ट का एडिशनल जज नियुक्त किया गया।

इसके बाद अप्रैल 2023 में उन्हें त्रिपुरा हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया और हाल ही में जुलाई 2025 में उनका तबादला चीफ जस्टिस के रूप में तेलंगाना हाईकोर्ट किया गया था।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: मां-पिता दोनों गार्जियन, तो बच्चे की कस्टडी का दरवाजा किसके लिए खुला? हाई कोर्ट ने दिया जवाब

High court news

HC News: पत्नी ने मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया… हाई कोर्ट ने कहा- आरोप साबित नहीं हुए तो तलाक नहीं

High court news

HC News: झारखंड हाई कोर्ट ने पति की तलाक याचिका खारिज की, कहा- पत्नी का अलग रहना अपने आप में परित्याग नहीं

हाई कोर्ट की महिला अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासाः वकील अनुष्का के गले के ऊपरी हिस्से में पाया गया तिरछा लिगेचर मार्क

MLA-Bhushan-Bara-Case

Congress MLA Bhushan Bara Rape Case: नाबालिग ने रांची सिविल कोर्ट में दर्ज कराया बयान, जांच हुई तेज

jharkhand high court

HC News: पॉलिटेक्निक उत्तर-पुस्तिका रिश्वत मामले में तीन आरोपियों को मिली राहत, फिर से सुनवाई का निर्देश

Leave a Comment