मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Court News: सिविल कोर्ट रांची में 9 साल में कितना खर्च हुआ? अधिवक्ता संजय विद्रोही ने मांगा पूरा हिसाब

---Advertisement---

बजट, टेंडर से लेकर ठेकेदारों के भुगतान तक का ब्योरा मांगा, भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को दिया आरटीआई आवेदनrti received copy regarding providing records to budgeti, estimate,layout,allotment, execution and payment 22 Oct 2026 3-19 pm

Ranchi News: सिविल कोर्ट, रांची परिसर में पिछले नौ वर्षों (2017 से अब तक) के दौरान कराए गए तमाम निर्माण, मरम्मत और रखरखाव के कार्यों को लेकर बड़ी प्रशासनिक हलचल शुरू हो गई है। रांची सिविल कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय कुमार विद्रोही ने भवन निर्माण विभाग के भवन प्रमंडल संख्या-1 (रांची) में सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम, 2005 के तहत आवेदन दाखिल कर अब तक हुए सभी छोटे-बड़े सिविल और इलेक्ट्रिकल कार्यों का ब्योरा और प्रमाणित दस्तावेज मांगे हैं।

इस आरटीआई आवेदन के जरिए वर्ष 2017 से अक्टूबर 2026 तक निष्पादित, प्रगतिरत, स्वीकृत और विचाराधीन सभी योजनाओं के बजट, प्राक्कलन, टेंडर, लेआउट, भुगतान और गुणवत्ता से जुड़े अभिलेखों की बिंदुवार प्रमाणित प्रतियां मांगी गई हैं।

आरटीआई में मांगी गई प्रमुख जानकारियों का बिंदुवार ब्योरा:

  1. कार्यों का दायरा और वर्षवार ब्योरा:

  2. टेंडर प्रक्रिया और ठेकेदारों की जानकारी:

  3. बजट, प्राक्कलन (Estimates) एवं भुगतान:

    • हर योजना की प्रशासनिक व तकनीकी स्वीकृति, मूल स्वीकृत लागत, संशोधित लागत (Cost Escalation) और आवंटन विवरण।

    • ठेकेदारों को दिए गए रनिंग एवं अंतिम बिल (Final Bills), मापी पुस्तिका (Measurement Book – MB) की प्रविष्टियां, कुल भुगतान और विभाग पर बकाया देनदारियां।

  4. गुणवत्ता, लेआउट और ऑडिट आपत्तियां:

    • स्वीकृत साइट प्लान, लेआउट नक्शे, निर्माण सामग्री की जांच/टेस्टिंग रिपोर्ट, कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र और उपयोगिता प्रमाण पत्र (UC)।

    • कार्यों को लेकर दर्ज शिकायतें, विभागीय जांच रिपोर्ट, लेखापरीक्षा आपत्तियां (Audit Objections) और अनियमित भुगतानों पर की गई वसूली का ब्योरा।

  5. विद्युत व अन्य उपकरण संबंधी कार्य:

    • वायरिंग, ट्रांसफॉर्मर, डीजी सेट, लिफ्ट, वातानुकूलन (AC), सोलर प्लांट और लाइट/पंखों की आपूर्ति व मरम्मत का अलग से ब्योरा।

  6. लंबित योजनाएं व विभागीय अपील की जानकारी:

    • वर्तमान में लंबित, स्वीकृत किंतु अप्रारंभ, अथवा निर्धारित समय से पिछड़ चुके कार्यों की अद्यतन भौतिक एवं वित्तीय स्थिति।

    • रांची समाहरणालय/उपायुक्त कार्यालय के प्रथम अपीलीय प्राधिकारी (First Appellate Authority) का नाम, पदनाम, पता, दूरभाष और ईमेल आईडी की जानकारी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment