सीआईडी विशेष अदालत में नहीं हो सकी सुनवाई, 25 अगस्त को अगली तारीख
Ranchi News: जेपीएससी नियुक्ति गड़बड़ी मामले में जेल में बंद झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते ने जमानत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है। उनकी ओर से दाखिल जमानत याचिका पर गुरुवार को सीआईडी की विशेष अदालत में सुनवाई होनी थी, लेकिन अदालत के नहीं बैठने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने अब मामले की अगली सुनवाई के लिए 25 अगस्त की तारीख निर्धारित की है।
सीआईडी ने नियुक्ति गड़बड़ी मामले में एल. खियांग्ते को 10 अगस्त को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। तब से वह जेल में हैं। अब उन्होंने जमानत के लिए याचिका दाखिल की है। बताया गया कि नियुक्ति गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद एल. खियांग्ते ने 22 जुलाई को जेपीएससी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। मामले में सीआईडी की जांच जारी है।

