Civil Court News

Court News: अवैध अफीम परिवहन मामले में दिगम महतो और झारीराम महतो को सात-सात साल की सजा, लगा जुर्माना

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 23 Sep, 2026
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
image 2026 06 24T180842.470
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi News: सिविल कोर्ट रांची के एनडीपीएस मामले के विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र कुमार की अदालत ने अवैध अफीम परिवहन के मामले में दोषी ठहराए गए अभियुक्त दिगम महतो और झारीराम महतो को सात-सात साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोनों दोषियों पर 75-75 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना राशि का भुगतान न करने पर दोनों को एक-एक साल की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। अदालत ने दोनों अभियुक्तों को 18 सितंबर को दोषी करार दिया था, जिसके बाद बुधवार को सजा के बिंदु पर फैसला सुनाया गया। सजा के बिंदु पर सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने कठोर से कठोर और अधिकतम सजा की मांग की। जिसका विरोध बचाव पक्ष ने किया। कहा सजा में नरमी बरती जाए।

See also  Ranchi/H Court: पूर्व विधायक लंबोदर महतो के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में हाईकोर्ट में याचिका दाखिल

क्या था मामला: घटना 5 अप्रैल 2024 की है, जब तमाड़ थाना के सहायक अवर निरीक्षक (ASI) सिरिल संगा को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रोलाडीह और बुरुसिंगु के बीच स्थित एक ईंट भट्ठे के पास छापेमारी की और मौके से दिगम महतो व झारीराम महतो को धर दबोचा। तलाशी के दौरान अभियुक्तों के पास से 1.2 किलोग्राम (1200 ग्राम) अफीम बरामद की गई, जो मध्यम श्रेणी में आती है।

अफीम के परिवहन से जुड़े वैध कागजात प्रस्तुत न करने पर पुलिस ने एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की धारा 50 के तहत सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए जब्ती सूची बनाई और तमाड़ थाना कांड संख्या 37/2024 (एन) दर्ज किया। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत में मजबूत साक्ष्य और ठोस गवाही पेश की गई। अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के बयानों को पर्याप्त मानते हुए दोनों को दोषी पाया और यह सजा सुनाई।

See also  रांचीः युवती का अपहरण मामले में दोषी युवक को कोर्ट ने सुनाई सजा और जुर्माना
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment