मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Court News : नर्सिंग छात्रा को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोपी तेजस ठाकुर की जमानत याचिका खारिज

---Advertisement---

Ranchi News: अपर न्यायायुक्त देबाशीष मोहापात्रा की अदालत ने नर्सिंग छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी तेजस तेजस उर्फ तेजस ठाकुर की जमानत याचिका सुनवाई पश्चात खारिज कर दी। आरोपी 22 जून 2026 से न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है। मामला नगड़ी थाना केस संख्या 19/2026 से संबंधित है। घटना को लेकर सूचक रवींद्र कुमार (नगड़ी निवासी) के लिखित आवेदन पर 02 फरवरी 2026 को मामला दर्ज किया गया था। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 28 जनवरी 2025 को सूचक की बेटी आर कुमारी अपनी नर्सिंग की परीक्षा देने के लिए रोस्पा टावर गई हुई थी। शाम करीब 4:00 बजे पुलिस द्वारा परिजनों को धुर्वा डैम पहुंचने की सूचना दी गई, जहां जाने पर रिया का शव डैम के पानी में तैरता हुआ मिला। मृतका के मोबाइल फोन में उपलब्ध एक वीडियो और अन्य माध्यमों से परिजनों को जानकारी मिली कि तेजस नामक युवक द्वारा छात्रा का यौन उत्पीड़न (sexually harassing) किया जा रहा था, जिससे तंग आकर उसने इतना आत्मघाती कदम उठाया।

अदालत में दलीलें और निष्कर्ष

सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष की अधिवक्ता सृष्टि कुमारी ने तर्क दिया कि आरोपी निर्दोष है और उसे महज संदेह के आधार पर फंसाया गया है। उसकी उम्र केवल 20 वर्ष है, कोई आपराधिक इतिहास नहीं है और उसने स्वयं अदालत में आत्मसमर्पण किया था। वहीं, राज्य सरकार की ओर से अपर लोक अभियोजक (Addl. P.P.) मनोज कुमार ने जमानत का कड़ा विरोध किया। अदालत ने केस डायरी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) का अवलोकन किया। जांच में पाया गया कि छात्रा की मौत पानी में डूबने से हुई थी। केस डायरी के गवाहों के बयानों और मोबाइल वीडियो में छात्रा स्पष्ट रूप से तेजस का नाम ले रही थी और उसे ही अपनी आत्महत्या का कारण बता रही थी। इसके अलावा CDR से सिद्ध हुआ कि आरोपी और मृतका एक-दूसरे को जानते थे और लगातार संपर्क में थे। मामले की गंभीरता और अभी अनुसंधान जारी रहने के चलते अदालत ने आरोपी तेजस ठाकुर को जमानत पर रिहा करने से इनकार करते हुए याचिका खारिज कर दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: मां-पिता दोनों गार्जियन, तो बच्चे की कस्टडी का दरवाजा किसके लिए खुला? हाई कोर्ट ने दिया जवाब

High court news

HC News: पत्नी ने मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया… हाई कोर्ट ने कहा- आरोप साबित नहीं हुए तो तलाक नहीं

High court news

HC News: झारखंड हाई कोर्ट ने पति की तलाक याचिका खारिज की, कहा- पत्नी का अलग रहना अपने आप में परित्याग नहीं

हाई कोर्ट की महिला अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासाः वकील अनुष्का के गले के ऊपरी हिस्से में पाया गया तिरछा लिगेचर मार्क

MLA-Bhushan-Bara-Case

Congress MLA Bhushan Bara Rape Case: नाबालिग ने रांची सिविल कोर्ट में दर्ज कराया बयान, जांच हुई तेज

jharkhand high court

HC News: पॉलिटेक्निक उत्तर-पुस्तिका रिश्वत मामले में तीन आरोपियों को मिली राहत, फिर से सुनवाई का निर्देश

Leave a Comment