Civil Court News

Court News: उत्पाद सिपाही पेपर लीक केस में छह आरोपियों की जमानत पर होगी सुनवाई 29 मई को

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 26 May, 2026
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Image 2025 03 06 at 4.57.06 PM
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi News: झारखंड उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक मामले में जेल में बंद छह आरोपियों आशीष कुमार, विकास कुमार, योगेश प्रसाद, रंजीत कुमार उर्फ चुनचुन, गुलाब चंद महतो और बुलबुल पांडे उर्फ राज की जमानत याचिकाओं पर मंगलवार को अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत में आरोपियों की विस्तृत और भारी-भरकम आपराधिक पृष्ठभूमि से संबंधित रिपोर्ट पेश की गई। साथ ही अभियोजन ने मामले पर विस्तृत बहस के लिए अतिरिक्त समय देने का अनुरोध किया। अदालत ने अनुरोध स्वीकार करते हुए तीन दिन का समय प्रदान किया।

याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता शिशिर राज ने बताया कि मंगलवार को आपराधिक पृष्ठभूमि की रिपोर्ट रिकॉर्ड पर लाई गई, लेकिन विस्तृत बहस के लिए समय दिए जाने के कारण अब मामले में अगली सुनवाई 29 मई को होगी। इससे पहले हुई सुनवाई में आरोपियों की आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़ी रिपोर्ट अदालत में पेश नहीं की जा सकी थी। इस पर अदालत ने कड़ा रुख अपनाते हुए अभियोजन पक्ष को निर्देश दिया था कि अगली तिथि तक हर हाल में रिपोर्ट दाखिल की जाए, अन्यथा अनुसंधान पदाधिकारी को व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित होना होगा। गौरतलब है कि इसी पेपर लीक मामले में अब तक 158 आरोपियों को जमानत मिल चुकी है, जबकि इन छह आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर अब शुक्रवार को मुख्य बहस होगी।

See also  मंत्री आलमगीर आलम के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका, अपने चहतों को टेंडर देने का आरोप
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment