मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Court News: चेक बाउंस मामले में बरी आरोपी दोषी करार, छह माह की सजा; ₹1.24 लाख मुआवजा देने का आदेश

---Advertisement---

कोर्ट का महत्वपूर्ण निर्णय: फर्म को पक्षकार न बनाना कोई तकनीकी बाधा नहीं; पार्टनर पर बनता है चेक बाउंस का आपराधिक मामला

Ranchi News: सिविल कोर्ट रांची की एक अदालत ने चेक बाउंस (धारा 138 एन.आई. एक्ट) के एक मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए निचली अदालत द्वारा आरोपी को बरी किए जाने के आदेश को निरस्त कर दिया है। अदालत ने बोकारो स्टील सिटी निवासी आरोपी सुमित अग्रवाल (मेसर्स मेमसाहब, बोकारो के पार्टनर) को दोषी ठहराते हुए 6 माह के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही आरोपी को शिकायतकर्ता को 1,24,031 रुपये मुआवजा देने का निर्देश दिया गया है। भुगतान न करने पर आरोपी को 2 माह की अतिरिक्त साधारण कैद भुगतनी होगी। इससे पूर्व, न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी)-IX, रांची (श्री मयंक मलियाज) की अदालत ने 08 अगस्त 2025 को आरोपी को बरी कर दिया था। इस फैसले के खिलाफ शिकायतकर्ता संतोष कुमार चौधरी ने आपराधिक अपील दाखिल की थी।

मामला क्या था?

मामला वर्ष 2018 का है। रांची स्थित ‘वैरायटी कलेक्शंस’ (वैरायटी टेक्सटाइल्स) के प्रोपराइटर संतोष कुमार चौधरी ने बोकारो स्टील सिटी स्थित कपड़ा दुकान ‘मेमसाहब’ के पार्टनर सुमित अग्रवाल के खिलाफ 75,000 रुपये का चेक बाउंस होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

  • चेक की विवरणी: पंजाब नेशनल बैंक (बोकारो) का चेक संख्या 282310, दिनांक 20.04.2018।
  • अनादर का कारण: शिकायतकर्ता द्वारा आईडीबीआई बैंक (मुख्य शाखा, रांची) में चेक जमा करने पर ‘पेमेंट स्टॉप्ड बाय ड्रॉवर’ (दराज द्वारा भुगतान रोका गया) के कारण 12.07.2018 को चेक अनादरित हो गया।
  • नोटिस और केस: लीगल नोटिस का संतोषजनक जवाब न मिलने पर 27.08.2018 को शिकायत केस (3600/18) दर्ज कराया गया।

सत्र अदालत के मुख्य बिंदु व कानूनी आधार

अपील की सुनवाई करते हुए न्यायिक आयुक्त की अदालत ने निचली अदालत के निष्कर्षों को त्रुटिपूर्ण पाया:

  1. पार्टनरशिप फर्म और पार्टनर की जिम्मेदारी: अदालत ने उच्चतम न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) के महत्वपूर्ण फैसलों (धनासिंह प्रभु बनाम चंद्रशेखर, 2025 आदि) का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि यदि पार्टनरशिप फर्म को सीधे पक्षकार नहीं भी बनाया गया है, तब भी फर्म का अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता (Authorized Signatory) होने के नाते पार्टनर व्यक्तिगत और संयुक्त रूप से उत्तरदायी होता है। फर्म को नामजद न करना एक सुधार योग्य त्रुटि (Curable Defect) है, जिसके आधार पर केस खारिज नहीं किया जा सकता।
  2. कानूनी पूर्वधारणा (Presumption under Sec 139 NI Act): अदालत ने माना कि चूंकि चेक पर हस्ताक्षर और राशि आरोपी द्वारा भरे जाने की बात स्वीकार की गई है, इसलिए धारा 118 एवं 139 के तहत यह माना जाएगा कि चेक वैध देनदारी के लिए दिया गया था। आरोपी यह साबित करने में पूरी तरह विफल रहा कि चेक उससे जबरन लिया गया था।
  3. समय-सीमा का पालन: शिकायतकर्ता ने धारा 138 एवं 142 एन.आई. एक्ट के तहत लीगल नोटिस और परिवाद पत्र तय समय-सीमा के भीतर ही दाखिल किया था।

अदालत का अंतिम आदेश

अदालत ने आरोपी सुमित अग्रवाल को दोषी करार देते हुए 15 दिनों के भीतर निचली अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण (Surrender) करने का निर्देश दिया है। तय समय में आत्मसमर्पण न करने पर निचली अदालत को आरोपी के खिलाफ सख्त कड़ा रुख अपनाते हुए वारंट व अन्य दंडात्मक कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: मां-पिता दोनों गार्जियन, तो बच्चे की कस्टडी का दरवाजा किसके लिए खुला? हाई कोर्ट ने दिया जवाब

High court news

HC News: पत्नी ने मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया… हाई कोर्ट ने कहा- आरोप साबित नहीं हुए तो तलाक नहीं

High court news

HC News: झारखंड हाई कोर्ट ने पति की तलाक याचिका खारिज की, कहा- पत्नी का अलग रहना अपने आप में परित्याग नहीं

हाई कोर्ट की महिला अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासाः वकील अनुष्का के गले के ऊपरी हिस्से में पाया गया तिरछा लिगेचर मार्क

MLA-Bhushan-Bara-Case

Congress MLA Bhushan Bara Rape Case: नाबालिग ने रांची सिविल कोर्ट में दर्ज कराया बयान, जांच हुई तेज

jharkhand high court

HC News: पॉलिटेक्निक उत्तर-पुस्तिका रिश्वत मामले में तीन आरोपियों को मिली राहत, फिर से सुनवाई का निर्देश

Leave a Comment