high court news

Corona Effect: झारखंड हाईकोर्ट कल रहेगा बंद, लालू की जमानत पर शनिवार को होगी सुनवाई

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 15 Apr, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Corona High court notice
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: Corona Effect, Corona Update कोरोना के बढ़ते संक्रमण एक कर्मी की मौत के बाद झारखंड हाई कोर्ट परिसर को शुक्रवार को सेनिटाइज किया जाएगा। इसलिए कल हाई कोर्ट बंद रहेगा। हाई कोर्ट की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि हाई कोर्ट परिसर को सैनिटाइज किया जाएगा। इसलिए शुक्रवार को होने वाली सभी मामलों की सुनवाई अब 17 अप्रैल को होगी।

इधर, शुक्रवार को हाई कोर्ट बंद होने की वजह से लालू यादव की जमानत पर सुनवाई नहीं हो पाएगी। हालांकि उनकी जमानत पर अब शनिवार को सुनवाई होगी। इस मामले में सीबीआइ ने अपना जवाब हाई कोर्ट में दाखिल दिया है। इसमें कहा गया है कि सीबीआइ कोर्ट ने लालू यादव को सात-सात की सजा सुनाई है और दोनों सजाएं अलग-अलग चलाए जाने का निर्देश दिया है।

See also  थोक शराब बिक्री के लिए बनी नई नियमावली के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल

इसे भी पढ़ेंः मेधावी महिला वकीलों को हाईकोर्ट में जज नियुक्त करने की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट करेगी सुनवाई

इसलिए लालू यादव को कुल 14 साल की सजा मिली है। ऐसे लालू यादव को जमानत पाने के लिए सात साल तक जेल में रहना होगा। लालू यादव के अधिवक्ता देवर्षि मंडल का कहना है कि हाईकोर्ट ने इस संबंध में अपना रूख स्पष्ट कर दिया है। 19 फरवरी को जमानत खारिज करते हुए कोर्ट ने कहा था आधी सजा पूरी होने में एक माह 17 दिन कम है। इसलिए लालू को जमानत नहीं दी जा सकती है।

इसलिए कोर्ट का रूख स्पष्ट है कि लालू यादव को दुमका वाले मामले में सात साल की सजा मानी जा रही है। उनकी ओर से सात साल की आधी अवधि यानि 42 माह जेल में बिताने का हवाला देते हुए हाई कोर्ट से जमानत की गुहार लगाई गई है। दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में लालू प्रसाद ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर जमानत मांगी है।

See also  रांची के बड़ा तालाब मामले में नगर विकास सचिव व नगर आयुक्त हाईकोर्ट में तलब

कोरोना संक्रमण से हाई कोर्ट कर्मी की मौत
कोरोना संक्रमण के कारण झारखंड हाई कोर्ट के एक कर्मी विमलेश कुमार की मौत हो गई है। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद विमलेश को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि वह हाई कोर्ट के एक न्यायाधीश के यहां कार्यरत थे।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment