मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Contempt: महाधिवक्ता राजीव रंजन व अपर महाधिवक्ता सचिन कुमार के खिलाफ आपराधिक अवमानना मामले में 14 दिसंबर को सुनवाई

jharkhand high court
---Advertisement---

Ranchi: Contempt झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस अपरेश कुमार सिंह व जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की अदालत में महाधिवक्ता राजीव रंजन व अपर महाधिवक्ता सचिन कुमार के खिलाफ आपराधिक अवमानना मामले सुनवाई हुई।इस दौरान कुछ दस्तावेज कोर्ट के रिकॉर्ड पर नहीं होने की वजह से सुनवाई टल गई। इस मामले अगली सुनवाई के लिए अदालत ने 14 दिसंबर की तिथि निर्धारित की है।

अदालत ने इस बीच याचिका की त्रुटि को सुधारने का निर्देश दिया है। बता दें कि साहिबगंज महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की मौत के मामले में महाधिवक्ता और अपर महाधिवक्ता की टिप्पणी को अमर्यादित मानते हुए एक सितंबर को जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत ने इनके खिलाफ स्वत: संज्ञान लेते हुए आपराधिक अवमानना का मामला दर्ज किया था।

इसे भी पढ़ेंः Appointment: पारा शिक्षक को सहायक शिक्षक के पद पर नियुक्ति किए जाने के मामले में फैसला सुरक्षित

अदालत ने अपने आदेश में कहा था कि 13 अगस्त को महाधिवक्ता और अपर महाधिवक्ता ने जो बयान दिया, वह न्यायपालिका की गरिमा को धूमिल करने वाला था। उनका कथन किसी एक जज के खिलाफ नहीं, बल्कि अदालत के खिलाफ था। अदालत को न्याय का मंदिर माना जाता है, लेकिन महाधिवक्ता और अपर महाधिवक्ता ने जिस तरीके से न्याय के मंदिर की भावना को चोट पहुंचाई, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।

इसके बाद अदालत ने आपराधिक अवमानना चलाने के लिए इनके खिलाफ नोटिस जारी किया। इसके खिलाफ महाधिवक्ता और अपर महाधिवक्ता ने अपील दाखिल करते हुए इस पर रोक लगाने की मांग की है। याचिका में कहा गया है कि एकल पीठ को स्वत: संज्ञान लेते हुए अवमानना नोटिस जारी करने अधिकार नहीं है और इसमें निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: डायन बताकर महिला की हत्या मामले में दोषी की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

High court news

HC News: धनबाद मारपीट व छेड़खानी मामला: तीन आरोपियों की याचिका खारिज, आपराधिक कार्यवाही जारी रखने का हाईकोर्ट का आदेश

High court news

HC News: जेपीएससी एसीएफ और एफआरओ भर्ती रद्द करने के खिलाफ याचिकाओं पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

High court news

HC News: ईडी को मैनेज करने के नाम पर 6 करोड़ के लेन-देन मामला: पुलिस जांच पर रोक बरकरार, अगली सुनवाई 7 दिसंबर को

HC News: जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

High court news

HC News: 51 मल्टी-पर्पज वर्कर्स की सेवा नियमित करने का बड़ा आदेश, प्रारंभिक नियुक्ति से मिलेंगे सभी लाभ

Leave a Comment