high court news

सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर सांसद निशिकांत दुबे को लिखने से रोकने की मांग

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 15 Dec, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
hemant soren and nishikant dubey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ सांसद निशिकांत दुबे द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने से जुड़े मामले में रांची सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई।

इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन के अधिवक्ता द्वारा पिछली दो तिथियों से अदालत में उपस्थित नहीं होने पर कोर्ट ने एतराज जताया। इसके बाद अगली सुनवाई के दौरान उन्हें उपस्थित होने को कहा है।

सीएम हेमंत सोरेन की ओर से अदालत में याचिका दाखिल कर सांसद निशिकांत दुबे को सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ टिप्पणी पर रोक लगाने की भी मांग की गई है।

इसे भी पढ़ेंः विश्वविद्यालयों में होने वाली नियुक्ति पर HC ने जेपीएससी से मांगा जवाब

See also  लालू की नवरात्र पूजा जेल में होगी या घर में, जमानत पर सुनवाई शुक्रवार को

गौरतलब है कि इस मामले में सांसद निशिकांत दुबे की ओर से रांची सिविल कोर्ट में लिखित जवाब दाखिल किया गया है। इस मामल में फेसबुक व ट्वीटर को प्रतिवादी बनाया गया है।

सीएम हेमंत सोरेन ने टिप्पणी करने के मामले में सासंद सहित तीनों प्रतिवादियों पर सौ-सौ करोड़ रुपये के मानहानि का दावा किया है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment