मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

HC News: ईडी अधिकारियों पर एससी-एसटी एक्ट में दर्ज केस: हेमंत सोरेन को जवाब दाखिल करने का अंतिम मौका, 10 हजार जुर्माना

High court news
---Advertisement---

हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगने पर लगाया जुर्माना, अगली सुनवाई 2 नवंबर को

Ranchi News:  ईडी के अधिकारियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने की मांग वाली याचिका पर बुधवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान हेमंत सोरेन की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए अदालत से और समय मांगा गया। अदालत ने समय देने के साथ 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया और जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। मामले की अगली सुनवाई 2 नवंबर को निर्धारित की गई है।

ईडी के तत्कालीन अधिकारियों कपिल राज, देवव्रत झा समेत अन्य की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर हेमंत सोरेन की ओर से दर्ज करायी गयी प्राथमिकी को रद्द करने की मांग की गयी है। याचिका में अधिकारियों ने प्राथमिकी की कार्रवाई को चुनौती दी है। इससे पहले भी हाईकोर्ट इस मामले में हेमंत सोरेन को जवाब दाखिल करने का निर्देश दे चुका है। अप्रैल 2026 की सुनवाई में भी जवाब के लिए समय मांगने पर अदालत ने जुर्माना लगाया था।

उत्पीड़न का आरोप लगाकर दर्ज करायी गयी थी प्राथमिकी

हेमंत सोरेन की ओर से ईडी अधिकारियों पर पूछताछ और कार्रवाई के दौरान उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। इसके खिलाफ ईडी अधिकारियों ने हाईकोर्ट का रुख किया है। अधिकारियों की ओर से प्राथमिकी निरस्त करने के साथ ही मामले की जांच को लेकर भी अदालत से राहत मांगी गयी है। इससे पहले हाईकोर्ट ने ईडी अधिकारियों के खिलाफ पुलिस की ओर से जारी नोटिस पर रोक लगाते हुए राज्य सरकार से जवाब मांगा था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: मां-पिता दोनों गार्जियन, तो बच्चे की कस्टडी का दरवाजा किसके लिए खुला? हाई कोर्ट ने दिया जवाब

High court news

HC News: पत्नी ने मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया… हाई कोर्ट ने कहा- आरोप साबित नहीं हुए तो तलाक नहीं

High court news

HC News: झारखंड हाई कोर्ट ने पति की तलाक याचिका खारिज की, कहा- पत्नी का अलग रहना अपने आप में परित्याग नहीं

हाई कोर्ट की महिला अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासाः वकील अनुष्का के गले के ऊपरी हिस्से में पाया गया तिरछा लिगेचर मार्क

MLA-Bhushan-Bara-Case

Congress MLA Bhushan Bara Rape Case: नाबालिग ने रांची सिविल कोर्ट में दर्ज कराया बयान, जांच हुई तेज

jharkhand high court

HC News: पॉलिटेक्निक उत्तर-पुस्तिका रिश्वत मामले में तीन आरोपियों को मिली राहत, फिर से सुनवाई का निर्देश

Leave a Comment