high court news

छात्रों को निकालने का मामलाः HC ने कहा कि स्कूल छात्रों को वापस लेने पर विचार कर सकती है

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 25 Jan, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Jharkhand High Court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः हजारीबाग के सेंट जेवियर स्कूल से निकाले गए छात्रों के मामले में सुनवाई करते हुए झारखंड हाई कोर्ट ने कहा है कि स्कूल प्रबंधन छात्रों को वापस लेने पर विचार कर सकती है।

चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन व जस्टिस एसएन प्रसाद की अदालत ने स्कूल के अधिवक्ता से कहा कि वे इस मसले पर प्रबंधन से चर्चा कर उनका मंतव्य लें।

इसके बाद अदालत ने इस मामले की सुनवाई एक फरवरी को निर्धारित की है। दरअसल, सेंट जेवियर स्कूल ने कक्षा दो से पांच तक के छात्रों को स्कूल से निकालने का निर्देश दिया है।

इसे भी पढ़ेंः दुमका कोषागार मामलाः लालू प्रसाद ने हाईकोर्ट से जमानत पर जल्द सुनवाई की लगाई गुहार

See also  Assistant Professor Appointment: हाईकोर्ट ने सरकार, यूजीसी और जेपीएससी को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

इसके पीछे स्कूल का दावा है कि पिछली कक्षा में इनके खिलाफ शिकायत मिली थी। इसलिए स्कूल के अनुशासन को देखते हुए उन्हें निकाला जा रहा है।

वहीं, छात्रों का कहना है कि उन लोगों ने वार्षिक परीक्षा पास की थी और उन्हें अगली कक्षा में प्रोन्नति दी गई थी, लेकिन इस बीच स्कूल ने उन्हें निकालने का फरमान सुनाया है।

हालांकि इस मामले में एकलपीठ ने छात्रों की याचिका को खारिज करते हुए उन्हें झारखंड एजुकेशनल ट्रिब्यूनल जाने का आदेश दिया था, लेकिन इन्होंने खंडपीठ में याचिका दाखिल की है।

इस मामले में छात्रों की ओर से वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार व अधिवक्ता अपराजिता भारद्वाज पक्ष रख रही हैं। उनका कहना है कि आरटीई के तहत छात्रों को शिक्षा प्राप्त करने उनका अधिकार है।

See also  High Court News: नक्सल ऑपरेशन में विकलांग होने वाले CRPF कमांडेंट को अधिकारियों की निष्क्रियता के कारण वरीयता से वंचित नहीं किया जा सकता

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment